{"_id":"b6c3b91aead7d5d28cc184fb1b450203","slug":"sport-hindi-news-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ मंडल की टीम बनी विजेता ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ मंडल की टीम बनी विजेता
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Updated Sun, 14 Feb 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। चार दिवसीय 31वीं प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बॉक्सिंग बालक वर्ग की प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में मेरठ मंडल की टीम विजयी रही। झांसी के सुदीप कुमार यादव सर्वश्रेष्ठ मुक्केबाज बने।
उत्तर प्रदेश खेल निदेशालय और उत्तर प्रदेश बॉक्सिंग संघ के समन्वय से प्रतियोगिता में प्रदेश के 13 मंडल की टीमों ने प्रतिभाग किया। जन्म वर्ष के अनुसार खिलाड़ियों के चार वर्ग बनाए गए। कई कड़े मुकाबले हुए। मेरठ मंडल की टीम ने 60 अंक बटोरकर जीत हासिल की।
आगरा की टीम 56 अंक के साथ उप विजेता रही। स्पोर्ट्स हॉस्टल झांसी के सुदीप यादव को सर्वश्रेष्ठ मुक्केबाज का खिताब दिया गया। वाराणसी के आनंद गिरी को सर्वश्रेष्ठ उदीयमान मुक्केबाज माना गया। सहारनपुर मंडल के क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अजय कुमार सेठी ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए।
विज्ञापन
संचालन उपक्रीड़ा अधिकारी पूनम विश्नोई ने किया। जिला क्रीड़ा अधिकारी प्रेम कुमार, जिला बॉक्सिंग संघ के महासचिव सतीश कुमार, राजीव राठी, वेदवीर, वरुण सहरावत, कुशलपाल सिंह, सुरेंद्र मोगा, गिरीश मोहन आदि रहे।