फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Special back exams in colleges to be held from August 22.

Muzaffarnagar News: 22 अगस्त से महाविद्यालयों में होंगी स्पेशल बैक परीक्षाएं

Wed, 05 Aug 2026 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Special back exams in colleges to be held from August 22.
मुजफ्फरनगर। मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय की ओर से महाविद्यालयों में सत्र 2025-26 की स्पेशल बैक परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है। विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में बीए, बीएससी, बीकॉम, बीबीए, बीसीए, एलएलबी, बीए-एलएलबी तथा बीकॉम-एलएलबी पाठ्यक्रमों के विभिन्न सेमेस्टरों की स्पेशल बैक परीक्षाएं 22 अगस्त से शुरू होंगी। डीएवी पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. योगेश कुमार त्यागी ने बताया कि 22 अगस्त को पांचवें और छठे सेमेस्टर के को-करिकुलर विषयों की परीक्षा दो पालियों में होगी। प्रथम पाली में सुबह 9 से 11 बजे तथा दूसरी पाली में दोपहर दो से चार बजे तक परीक्षा आयोजित की जाएगी। वर्णनात्मक प्रश्नपत्रों की समयावधि तीन घंटे होगी, जबकि बहुविकल्पीय (ओएमआर आधारित) प्रश्नपत्रों के लिए दो घंटे का समय निर्धारित किया गया है। परीक्षा से संबंधित विस्तृत कार्यक्रम विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध कराया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed