फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Spare parts stealer arrested, 9.4 lakh recovered

स्पेयर पार्ट्स चुराने वाला गिरफ्तार, 9.4 लाख बरामद

Wed, 26 Oct 2022 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Oct 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Spare parts stealer arrested, 9.4 lakh recovered
मुजफ्फरनगर ::::::: पुलिस की गिरफ्त में वाहन के स्पेयर पार्ट्स के चोरी का आरोपी । - फोटो : MUZAFFARNAGAR
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली पुलिस ने स्पेयर पार्ट्स चोरी करने वाले अंतरराज्यीय चोर को गिरफ्तार किया। उसके पास से 9 लाख 40 हजार की नगदी व स्पेयर पार्ट्स भी बरामद हुए।
एसएसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी इमरान उर्फ गुडडू निवासी जगतपुर बरेली डेंटिंग का कार्य करता था। खर्च न चलने के कारण वह पार्ट्स चोरी करने के बाद उन्हें एजेंट बनकर कम दामों में दुकानों पर बेचता था। उसने नई मंडी क्षेत्र में राधा गोविंद आटो मोबाइल के यार्ड में खड़ी गाड़ियों से जुलाई 2021 में दो लाख का सामान, नवंबर 2021 में पांच लाख व जुलाई 2022 में तीन लाख का सामान चोरी किया था। अक्तूबर 2022 में उत्तराखंड के रुद्रपुर के महिंद्रा शोरूम से छह लाख रुपये चोरी किए थे। उसने पीलीभीत, एटा, काशीपुर, सहारनपुर में भी स्पेयर पार्ट्स चोरी किए थे। आरोपी को मंडी कोतवाली पुलिस ने पचेंडा पुलिया से 9 लाख 40 हजार रुपये की नगदी व स्पेयर पार्ट्स सहित पकड़ा हैं। उसने छह लाख रुपये रुद्रपुर व तीन लाख रुपये राधा गोविंद आटो मोबाइल की गाड़ियों से चोरी सामान को बेचकर प्राप्त किए थे। एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय, सीओ नई मंडी हिमांशु गौरव, सीओ सिटी आयुष विक्रम सिंह, मंडी कोतवाली प्रभारी सुशील सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन

-
अकेला करता था चोरी
एसएसपी ने बताया कि इमरान शातिर चोर हैं। चोरी किसने की, इसका पता न चले इसलिए वह घटना में किसी को साथी नहीं बनाता था। राधा गोविंद आटो मोबाइल के शोरूम की सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद ही उसकी पहचान हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed