{"_id":"5d7be89c8ebc3e93b532b84b","slug":"sp-workers-get-entangled-with-mla-in-mantauri-commotion-khatauli-news-mrt4432018128","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनतौड़ी में विधायक से सपा कार्यकर्ता उलझे, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनतौड़ी में विधायक से सपा कार्यकर्ता उलझे, हंगामा
विज्ञापन
जानसठ (मुजफ्फरनगर)। गांव मनतौड़ी में गोरक्षा के लिए निकाली जा रही तीन दिवसीय यात्रा के कार्यक्रम में सपा कार्यकर्ता भाजपा विधायक विक्रम सैनी से उलझ गए। जिसके लेकर कार्यक्रम में हंगामा हो गया। विधायक नाराज होकर कार्यक्रम को छोड़कर वापस चले गए।
शुक्रवार को गांव मनतौड़ी में गोरक्षा बचाने के लिए तीन दिवसीय पदयात्रा का कार्यक्रम गांव के ही राहुल गुर्जर ने आयोजित किया। कार्यक्रम में भाजपा विधायक विक्रम सैनी व सपा नेता चंदन सिंह चौहान, अतुल प्रधान, रालोद के अभिषेक चौधरी व आचार्य कर्मवीर सिंह सिंह ने कार्यक्रम में भाग लिया। गोरक्षा को लेकर शुरू हुए कार्यक्रम में विधायक विक्रम सैनी के भाषण खत्म होने के बाद सपा कार्यकर्ताओं ने हंगामा करते हुए विधायक पर सांप्रदायिक टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया, जबकि कुछ लोगों ने प्रदेश में गाय की हो रही दुर्दशा के लिए भाजपा सरकार को जिम्मेदार बताया। इसका विधायक ने विरोध करना शुरू कर दिया। जिसको लेकर कार्यक्रम में हंगामा खड़ा हो गया और लोगों के बीच गहमागहमी होने लगी। विधायक कार्यक्रम को बीच में ही छोड़कर चले गए। पदयात्रा का शुभारंभ आचार्य कर्मवीर सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि गाय हिंदू धर्म में माता के समान मानी गई है, इसलिए वह पूजनीय है। इसके लिए हमें सभी को आगे आकर उसकी रक्षा करनी चाहिए। कार्यक्रम के आयोजक राहुल गुर्जर ने बताया कि गौ रक्षा के लिए वे क्षेत्र में काफी दिनों से प्रयासरत हैं। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्या वंदना वर्मा सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
- गांव में गोरक्षा के कार्यक्रम के लिए ग्रामीणों ने बुलाया था। कार्यक्रम में कुछ लोग राजनीति करने लगे और कार्यक्रम को एक नया रंग देने का काम किया। गोरक्षा के कार्यक्रम में कोई विवाद उत्पन्न न हो जाए, इसलिए वे कार्यक्रम को छोड़कर बीच में ही चले आए। विक्रम सैनी, विधायक