फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   SP women's circle told the government failed

सपा महिला घेरा में योगी सरकार को बताया विफल

Sat, 13 Feb 2021 11:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
SP women's circle told the government failed
रुड़की रोड पर आयोजित महिला घेरा कार्यक्रम में प्रतिभाग करते सपा कार्यकर्ता। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
सपा महिला घेरा में सरकार को बताया विफल
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। यूपी की प्रथम राज्यपाल व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सरोजनी नायडू के जन्मदिन महिला दिवस पर सपा ने महिला घेरा कार्यक्रम आयोजित किया। भाजपा सरकार में महिलाओं पर अपराध व अत्याचार बढ़ने का आरोप लगाया।
महिला घेरा विचार गोष्ठी में जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाओं पर बढ़ते जघन्य अपराधों व महिलाओं से भेदभाव की घटनाओं ने भाजपा सरकार की महिला विरोधी सोच को उजागर कर दिया है। पूर्व मंत्री उमा किरन ने कहा कि महिलाओं के लिए सपा सरकार में अनेक योजनाएं बनाई गई, लेकिन भाजपा सरकार ने दुर्भावना के चलते सभी योजनाओं को बंद कर दिया। उमा किरण ने योगी सरकार को विफल बताया।
विज्ञापन

पूर्व विधायक मिथलेश पाल व शाहपुर की पूर्व चेयरपर्सन सपा नेत्री सुषमा सैनी ने कहा कि महिलाओं का सम्मान केवल समाजवादी पार्टी की सरकार में ही संभव है। सपा महिला नगर अध्यक्ष अलका शर्मा व सपा नेत्री दीप्ति पाल, वकीला बेगम ने महिलाओं को राजनीति में सम्मान देने के लिए सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का आभार जताया। पूर्व जिलाध्यक्ष गौरव स्वरूप ने कहा कि भाजपा प्रदेश में अपराध रोकने में पूरी तरह विफल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा महानगर अध्यक्ष अलीम सिद्दीकी व पूर्व सपा जिलाध्यक्ष श्यामलाल बच्ची सैनी, हाजी लियाक़त अली, पूर्व विधायक अनिल कुमार, राकेश शर्मा, जिया चौधरी, शौकत अंसारी, सतीश गुर्जर सपा नेता साजिद हसन, सैयद अली अब्बास काजमी, सचिन अग्रवाल, उमेश त्यागी, विनय पाल, समता पाल, चंदा राठी, शलभ गुप्ता, शमशेर मलिक, अकरम खान, डॉ इसरार अल्वी, प्रधान शाहरजा नकवी, फिरोज अंसारी, मुकेश कुमार, मीनाक्षी, सोनिया, शमीम फात्मा, ममता, चारु, इरावंती, सविता पाल, सरिता शर्मा, गीता चौधरी, रजिया सुल्ताना, कीर्ति सुमन, टीटू पाल, उमर खान, सरताज मलिक, रविंद्र कौर सहित काफी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।

रुड़की रोड पर आयोजित महिला घेरा कार्यक्रम को संबोधित करती कार्यकर्ता व मंचासीन अतिथि।

रुड़की रोड पर आयोजित महिला घेरा कार्यक्रम को संबोधित करती कार्यकर्ता व मंचासीन अतिथि।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

शहर में सपा के कार्यक्रम को संबोधित करते पूर्व जिलाध्यक्ष गौरव स्वरुप।

शहर में सपा के कार्यक्रम को संबोधित करते पूर्व जिलाध्यक्ष गौरव स्वरुप।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed