फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   SP pledged to win in the assembly elections

सपा ने विस चुनाव में लिया जीत दिलाने का संकल्प

Fri, 02 Jul 2021 12:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
SP pledged to win in the assembly elections
सपा ने विस चुनाव में लिया जीत दिलाने का संकल्प
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सपा मुखिया और पूर्व सीएम अखिलेश यादव का जन्मदिन सपा कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया। जिला संगठन ने पार्टी कार्यालय पर गोष्ठी आयोजित कर केक काटा। नगर इकाई के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल चौराहे पर केक काटकर अखिलेश यादव के दीर्घायु होने की कामना की।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन के अवसर पर महावीर चौक स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर गोष्ठी हुई। गोष्ठी में वक्ताओं ने अपने विचार रखे और 48 वां जन्मदिन पर प्रदेश में 2022 में सपा की सरकार बनवाने का संकल्प लिया। महानगर अध्यक्ष अलीम सिद्दीकी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अस्पताल चौराहे पर केक काटकर अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया। जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी, पूर्व विधायक अनिल कुमार, पूर्व मंत्री उमाकिरण, राकेश शर्मा, हाजी लियाकत, जिया चौधरी, सचिन अग्रवाल, साजिद हसन, शौकत अंसारी, शमशेर मलिक, निधिशराज गर्ग, नासिर राना, दीपक गंभीर, संजीव शास्त्री आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी और संचालन जिया चौधरी ने किया।
विज्ञापन

खतौली में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन काजी कालोनी में स्थित एक स्कूल में सपा कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया। वक्ताओं ने सपा की नीतियों पर चलकर आगामी चुनाव की तैयारियों में अभी से जुट जाने का आह्वान किया। सत्यदेव शर्मा, इरशाद जाट, विनय पाल प्रमुख, देवराज त्यागी, बृजराज सैनी, चेयरमैन पुत्र काजी नबील, हाजी इकबाल, अभिषेक गोयल, विभू शर्मा, पंकज सैनी, हाजी यूसुफ आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed