फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   SP leader arrested for posting objectionable

आपत्तिजनक पोस्ट करने पर सपा नेता गिरफ्तार

Wed, 18 Dec 2019 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
SP leader arrested for posting objectionable
भडकाऊ पोस्ट करने के आरोपी को कोर्ट में पेश करती पुलिस। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
आपत्तिजनक पोस्ट करने पर सपा नेता गिरफ्तार
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर सोशल मीडिया (फेसबुक) पर भड़काऊ व आपत्तिजनक मेसेज व फोटो पोस्ट कर सांप्रदायिक उन्माद फैलाने के आरोपी सपा नेता साजिद हसन को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी से पूछताछ के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
केंद्र सरकार द्वारा पारित किए गए नागरिकता संशोधन कानून को लेकर पूर्व सपा लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष सपा नेता साजिद हसन पिछले कुछ समय से लगातार फेसबुक आईडी पर भड़काऊ व आपत्तिजनक मेसेज व फोटो पोस्ट कर रहा था। तीन दिन पूर्व भी आरोपी ने जनपद के लोगों को उकसाते हुए विरोध में साथ आने से संबंधित पोस्ट की थी। शिकायत मिलने पर जिला प्रशासन ने इसे गंभीर कृत्य करार देते हुए आरोपी साजिद हसन, निवासी नसीरपुर रोड सुभाषनगर के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में सांप्रदायिक उन्माद फैलाने समेत अन्य संगीन धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपी सपा नेता ने बैकफुट पर आते हुए भड़काऊ पोस्ट को हटाने के साथ ही मुजफ्फरनगर को अपना शहर होना बताते हुए लोगों से शांति की अपील की थी। बुधवार को सिविल लाइंस थाना पुलिस ने आरोपी साजिद हसन को सुबह करीब 11 बजे सरवट फाटक से उस समय गिरफ्तार कर लिया, जब वह कहीं भागने की फिराक में था। एसओ समयपाल अत्री ने बताया कि आरोपी साजिद हसन को पूछताछ के बाद सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

सीएए को लेकर सोशल मीडिया पर डाली भड़काऊ पोस्ट
मीरापुर। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर असामाजिक तत्व एक वर्ग के लोगों की भावनाओं को उकसाकर माहौल खराब करने की कोशिश से बाज नहीं आ रहे हैं। बुधवार को कस्बे के मोहल्ला मुश्तर्क निवासी एक वर्ग के दो युवकों ने केंद्र सरकार के बड़े नेताओं के साथ ही भाजपा व आरएसएस को लेकर अभद्र टिप्पणी कर दी। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और एक आरोपी के पिता को हिरासत में लेते हुए पूछताछ की, जबकि दोनों आरोपी फरार हो गए। इंस्पेक्टर पंकज त्यागी का कहना है कि सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने के साथ ही उसे लाइक व शेयर करने वाले आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उक्त दोनों युवकों के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है, जिन्हें गिरफ्तार कर जल्द जेल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed