फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   SP candidate against

सपा प्रत्याशी दीप्ति का विरोध, कार्यकर्ताओं ने जलाया पुतला

Fri, 30 Dec 2016 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Fri, 30 Dec 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
SP candidate against
अपनी ही पार्टी के प्रत्याशी का पुतला फूंकते सपाई। - फोटो : अमर उजाला
पुरकाजी विधानसभा क्षेत्र से पूर्व मंत्री उमा किरण का टिकट काटकर दीप्ति पाल को प्रत्याशी बनाए जाने से गुस्साए  क्षेत्र के दर्जनों सपा कार्यकर्ताओं ने ही बृहस्पतिवार को बीडीओ दफ्तर के बाहर इकट्ठा होकर दीप्ति पाल का पुतला फूंका और उमा किरण को ही प्रत्याशी बनाए जाने की मांग की।    
विज्ञापन

  
सपाई हाईकमान से बुधवार को जारी हुई सूची में पूर्व मंत्री उमा किरण का टिकट काटकर जिला पंचायत सदस्य दीप्ति पाल को दे दिया गया। यह खबर जैसे ही पुरकाजी पहुंची तो उमा किरण समर्थकों में आक्रोश फैल गया। उमा किरण को यह कतई उम्मीद नहीं थी कि उनका टिकट कट सकता है। पुरकाजी सुरक्षित सीट है। बृहस्पतिवार को काफी संख्या में ग्राम प्रधान और अन्य सपा कार्यकर्ता इकट्ठा होकर बीडीओ कार्यालय के बाहर पहुंचे।
विज्ञापन


इस दौरान दीप्ति पाल के विरोध में नारेबाजी की गई। विरोध करते हुए दीप्ति के पुतले को आग के हवाले किया गया। उमा किरण को ही टिकट दिए जाने की मांग की गई। पुतला फूंकने वालों में पुरकाजी विधान सभाध्यक्ष इस्तखार अहमद, सुवाहेडी के ग्राम प्रधान अहसान अहमद, बाबर प्रधान, इनामुल प्रधान, फुरकान प्रधान, अफजाल सरवट के अलावा नादिर, नसीम, बबलू, नवाब, सचिन, सुमित, कामिल, अलीशान, शहजाद, मर्सलीन, संजू कश्यप, मनीराम आदि मौजूद रहे।   इस संबंध में पूर्व मंत्री उमा किरण से संपर्क किया गया तो उनका कहना था कि अभी मुझे कुछ नहीं कहना है, लेकिन दीप्ति का जिस तरह विरोध हो रहा है, उससे जाहिर है कि क्षेत्र के लोग मुझे ही प्रत्याशी देखना चाहते हैं।      
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed