सिसौली (मुजफ्फरनगर)। कसबे में चल रही तीन दिवसीय बालियान प्रो कबड्डी प्रतियोगिता में शुक्रवार को कई रोचक मुकाबले हुए। मैचों के निर्णय के अनुसार सौरम व काकड़ा की टीम क्वाटर फाइनल में पहुंच गई।
डीएवी इंटर कॉलेज के मैदान में चल रही बालियान प्रो कबड्डी प्रतियोगिता में क्वाटर फाइनल में पहुंचने वाली अन्य टीमो में आर्मी रेड, नॉर्थन रेलवे, एनके एकेडमी, चौधरी चरण सिंह एकेडमी तीर्थपुर, आईटीबीपी की टीम भी क्वाटर फाइनल में पहुंच गई है। सभी रोमांचक मुकाबलों में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन रहा। शुक्रवार को बीस मैच हएु। जिनमे नार्थ रेलवे ने काकड़ा को 40-18 से हराया। यूपी पुलिस ने आर्मी रेड को 30-28 से हराया। एनके एकेडमी ने इटावा को 34-28 से हराया। सौरम ने महारा को 32-16 से हराया। आर्मी येल्लो ने राजीव गांधी एकेडमी ने 35-29 से हराया। मैच में मुख्य अतिथि के रूप में चौ नरेश टिकैत, पूर्व विधायक राजपाल बालियान, प्रसन्न चौधरी, देश खाप से संजीव तोमर, गौरव टिकैत, रोहित जाखड़ प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय जाट महा संघ, गौरव कुमार छात्र नेता, नरेंद्र टिकैत के समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। शनिवार यानि आज फाइनल मुकाबले होंगे।