फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Sotiganj Meerut News: Police raid for Kabadi Haji Iqbal and Preparing to take attachment warrant

सोतीगंज: शातिर कबाड़ी इकबाल की तलाश में दबिश, कुर्की वारंट लेने की तैयारी में पुलिस

Fri, 14 Jan 2022 05:44 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 14 Jan 2022 05:44 PM IST
सार

मेरठ के सोतीगंज में पुलिस की कार्रवाई जारी है। वहीं पुलिस ने शातिर कबाड़ी हाजी इकबाल की तलाश में दबिश दी। लेकिन दबिश के दौरान वह नहीं मिला। पुलिस ने कुर्की वारंट लेने की तैयारी कर दी है।

विज्ञापन
Sotiganj Meerut News: Police raid for Kabadi Haji Iqbal and Preparing to take attachment warrant
सोतीगंज मेरठ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में सोतीगंज के शातिर कबाड़ी हाजी इकबाल की तलाश में पुलिस ने दबिश दी, लेकिन वह नहीं मिला। इकबाल की घेराबंदी के लिए पुलिस ने कुर्की वारंट लेने की भी पूरी तैयारी कर दी है।

विज्ञापन


सोतीगंज के कबाड़ियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस कानूनी प्रक्रिया करने में लगी हुई है। शाकिब उर्फ गद्दू की तीन करोड़ की संपति जप्त करने के बाद पुलिस ने कबाड़ी हाजी इकबाल की तलाश में कई जगह पर दबिश दी है। पुलिस का कहना है कि इकबाल चोरी-लूट के वाहनों में इंजन व चेचिस नंबर बदलने में बड़ा ही माहिर था। उसका नेटवर्क दूसरे राज्यों में भी फैला हुआ था। इकबाल परिवार के साथ चोरी की गाड़ियां भी काटा करता था। उसके दो बेटे अफजाल व अबरार जेल में बंद है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: जावेद हबीब की माफी को बताया ड्रामा: ब्यूटीशियन पूजा बोली- सजा दिलाकर ही लूंगी दम, पश्चिमी यूपी में बढ़ रहा आक्रोश
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया कि इकबाल कई महीने से फरार चल रहा है। जिसकी तलाश पुलिस को है। पुलिस ने उसकी 25 करोड़ कीमत के दो गोदाम भी चयनित कर लिए है। जिनकी जब्तीकरण करने की कार्रवाई भी चल रही है। 

यह भी पढ़ें: कौन है जावेद हबीब: लंदन तक पहुंचे... पर अपने ही इलाके में फंस गए, थामा था भाजपा का दामन, खूब प्रसिद्ध है परिवार

अभी भी बिक रहा पुराना सामान 
सोतीगंज में पुलिस कार्रवाई के बावजूद कुछ कबाड़ी धंधा बदलने को तैयार नहीं है। पुलिस ने वाहवाही लेने के लिए भले कुछ दुकानों पर कपड़े और जूते के बोर्ड लगवा दिए हों, लेकिन सच्चाई है कि कबाड़ी चोरी की गाड़ी काटने में बाज नहीं आ रहे हैं। सोतीगंज में गाड़ियों का पुराना अभी भी सामान धड़ल्ले से बिक रहा है। कबाड़ी अपने घरों में पुराना सामान रखे हैं। जिसको वह ऑन डिमांड बेच रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed