{"_id":"60806b468ebc3ed20342cb79","slug":"sorrow-in-soram-due-to-the-death-of-three-youths-muzaffarnagar-news-mrt535478916","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना का कहर: भाजपा जिला पंचायत प्रत्याशी समेत तीन की मौत, गांव में छाया शोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना का कहर: भाजपा जिला पंचायत प्रत्याशी समेत तीन की मौत, गांव में छाया शोक
Thu, 22 Apr 2021 12:40 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Apr 2021 12:40 AM IST
सार
मुजफ्फरनगर के गांव सोरम में भाजपा समर्थित जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी सम्राट बालियान समेत तीन युवकों की मौत होने से शोक व्याप्त है।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में कोरोना से मौत।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मुजफ्फरनगर के शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव सोरम में भाजपा समर्थित जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी सम्राट बालियान समेत तीन युवकों की मौत होने से शोक व्याप्त है।
विज्ञापन
सोरम निवासी सम्राट बालियान जिला पंचायत के वार्ड 27 से भाजपा समर्थित प्रत्याशी थे। बुधवार को गांव में उनका दाह संस्कार किया गया। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉक्टर संजीव बालियान और विधायक उमेश मलिक गांव में पहुंचे और परिजनों से मिलकर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की।
विज्ञापन
इसके अलावा गांव का ही युवक रोहित बालियान उर्फ टिंकू दिल्ली में डीडीए में नौकरी करते थे। वह छुट्टी लेकर गांव में आए हुए थे। उनकी कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, जिसके बाद यूपी पुलिस में एसआई उसका भाई पिलुखवा ले गया था, जहां उसका उपचार चल रहा था। उसने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
वहीं गांव में दो युवाओं की मौत की सूचना पर भाकियू सुप्रीमो व बालियान खाप के मुखिया चौधरी नरेश टिकैत गांव में पहुंचे। उन्होंने भाजपा नेता सम्राट बालियान व दूसरे युवा रोहित बालियान के घर पहुंचकर अपनी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए परिजनों को सांत्वना दी।
यह भी पढ़ें: भयावह स्थिति: कोरोना ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, पश्चिमी यूपी में एक दिन में मिले 2588 नए मरीज, लोगों में फैल रही दहशत
बताया गया कि गांव में पिछले दिनों एक और युवक फारूख की भी कोरोना होने से मौत हो गई थी। जनपैद में शहर से लेकर देहात तक कोरोना का खतरा बढ़ता ही जा रहा है।
यह भी पढ़ें: मेरठ में वारदात: शिक्षिका से लूटे 1.35 लाख रुपये, बदमाश फरार, जांच में जुटे पुलिस अफसर