फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Soram Case: RLD wants to divide society: Sanjeev Balyan

रालोद समाज को बांटना चाहती है: संजीव बालियान

Tue, 23 Feb 2021 11:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
Soram Case: RLD wants to divide society: Sanjeev Balyan
मुजफ्फरनगर। शहर में सिंचाई विभाग के डाक बंगले पर पत्रकार वार्ता करते केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ सं - फोटो : MUZAFFARNAGAR
रालोद समाज को बांटना चाहता है: संजीव बालियान
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। केंद्रीय पशुधन राज्यमंत्री डॉक्टर संजीव बालियान ने रालोद अध्यक्ष अजित सिंह पर निशाना साधा। बालियान ने कहा कि वर्ष 2013 में दंगे के दौरान जब सोरम के लोगों की मौत हुई और वह घायल हुए, उस समय रालोद अध्यक्ष अजित सिंह कहां थे। रालोद समाज को बांटना चाहता है, मैं ऐसा नहीं होने दूंगा। रस्म तेरहवीं पर जिंदाबाद- मुर्दाबाद के नारे लगाया जाना कहां की सामाजिकता है। दिल्ली हिंसा में लालकिले पर मौजूद रालोद का एक नेता कुछ ही मिनटों में सोरम में घटना के दौरान भी मौजूद थे। यह जिला मेरा परिवार है, इसके सुख-दुख में शामिल होना मेरी जिम्मेदारी है, इसके लिए किसी से इजाजत लेने की जरूरत नहीं है।
मंगलवार को सिंचाई विभाग के डाक बंगले पर पत्रकार वार्ता में केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने राष्ट्रीय लोकदल के नेताओं जिले का माहौल खराब करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सोमवार को सोरम में राजबीर सिंह की तेरहवीं थी। सांसद होने के नाते दुख की इस घड़ी में परिवार के बीच गया था। रस्म तेरहवीं के दौरान ही रालोद के चार-पांच कार्यकर्ताओं ने जिंदाबाद-मुर्दाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए। ग्रामीणों ने समझाया तो आपस में टकराव हुआ। पुलिस ने दोनों पक्षों को अलग-अलग कर दिया। धर्मस्थलों से एलान कर भीड़ एकत्र की गई और माहौल खराब करने का प्रयास किया गया। इस घटना से बेहद दुखी हूं। मैं पूरे प्रकरण की जांच के लिए तैयार हूं। निष्पक्ष जांच हो, रालोद नेताओं की कॉल डिटेल निकाली जाए। अगर मेरी गलती निकलती है, तो मैं दिल्ली चला जाऊंगा।
विज्ञापन

वर्ष 2013 के दंगे में जब सोरम के लोगों को सहायता की जरूरत थी, तो अजित सिंह न तो मृतकों के परिवारों के बीच पहुंचे और न ही घायलों को देखने के लिए आए। रालोद अध्यक्ष का गांव में आना भी यही दर्शाता है कि घटना के पीछे रालोद का पूरा षड्यंत्र है। दिल्ली में बैठे रालोद के नेता ट्वीट-ट्वीट खेलते हैं। जनता ने मुझ पर भरोसा कर अपना सांसद चुना है, मैं जनता का भरोसा नहीं तोड़ सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्रकार वार्ता में भाजपा के जिला प्रभारी डॉ. चंद्रमोहन, जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, भाजपा नेता विनीत कात्यान, राजीव गर्ग, सुखदर्शन सिंह बेदी, सतपाल पाल, अचिंत मित्तल, वैभव त्यागी, हरीश अहलावत, सुषमा पुंडीर, सुनील तायल, सुनील सिंघल, राहुल वर्मा, नितिन मलिक, नजर सिंह गुर्जर, प्रदीप सैनी आदि मौजूद रहे।
खाप चौधरी की कभी बात नहीं गिराई
मुजफ्फरनगर। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान ने कहा कि चौधरी नरेश टिकैत हमारी खाप के चौधरी हैं। जब से सांसद बना हूं, कभी भी उनकी बात नहीं गिराई। समय-समय पर सात साल में 50 बार सिसौली जा चुका हूं। मैं उनकी भी सुनूंगा और अपनी बात भी उनके सामने रखूंगा।

सुरक्षा की आवश्यकता नहीं
डाक्टर संजीव बालियान ने कहा कि मुझे किसी सुरक्षा की जरूरत नहीं है और ना ही मुझे अपनी जान की परवाह है, मेरी सुरक्षा मेरे लोकसभा क्षेत्र की की जनता है। अपने क्षेत्र की जनता के बीच जाने के लिए किस बात की सुरक्षा। सब लोग अपने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed