फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Sonam first in musical chair and race

Muzaffarnagar News: म्यूजिकल चेयर और दौड़ में सोनम प्रथम

Thu, 24 Nov 2022 05:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Nov 2022 05:00 AM IST
विज्ञापन
Sonam first in musical chair and race
बुढ़ाना के कन्या जूनियर हाईस्कूल में दिव्यांग बच्चों की प्रतियोगिता में विशेष स्थान प्राप्त कर? - फोटो : MUZAFFARNAGAR
बुढ़ाना। कन्या जूनियर हाईस्कूल परिसर में सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत परिषदीय विद्यालयों के दिव्यांग बच्चों की तहसील स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुुआ। बालिका वर्ग की म्यूजिकल चेयर और दौड़ में सोनम ने पहला स्थान प्राप्त किया। सभी विजेता बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय के अध्यापक संजीव बालियान और बुढ़ाना के अध्यापक दिनेश के निर्देशन में प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इस प्रतियोगिता में 50 दिव्यांग बच्चों ने प्रतिभाग किया। बालिका वर्ग की म्यूजिकल चेयर में सोनम पहले स्थान पर, पारुल दूसरे तथा सुमैय्या तीसरे स्थान पर रही। बालक वर्ग की म्यूजिकल चेयर में आयान पहले स्थान पर, सुहेल दूसरे व मोनिश तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन

दौड़ में सोनम पहले स्थान पर, सहरीना दूसरे व सुमैय्या तीसरे स्थान पर रही। बाधा दौड़ प्रतियोगिता में सोनम पहले स्थान पर, पारूल दूसरे व नगमा तीसरे स्थान पर रही। सभी विजेता बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर सेवानिवृत्त अध्यापिका संतोष कुमारी, प्रधानाध्यापक मनोज सहरावत, सुशील सैनी व अनूप बंसल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed