फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Sonali river bridge's boundary broken, there will be danger during the fair

सोनाली नदी के पुल की बाउंड्री टूटी, मेले के दौरान रहेगा खतरा

Sun, 14 Nov 2021 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Sonali river bridge's boundary broken, there will be danger during the fair
मेला शुरू होने तीन दिन पूर्व टूटी पड़ी गंगा सेतु की रेलिंग। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
सोनाली नदी के पुल की बाउंड्री टूटी, मेले के दौरान रहेगा खतरा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, भोपा। शुकतीर्थ के गंगा स्नान मेले पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु सोलानी नदी के एक मात्र उस पुल से खतरे के साथ गुजरेंग,े जिसकी दोनों ओर से बाउंड्री वॉल पूरी तरह से टूट कर नदी में समा गई है। श्रद्धालु ही नहीं किसानों व आम आदमियों के काफी संख्या में वाहन भी इसी पुल से गुजर रहे है। तीन दिन बाद श्रद्धालुओं का शुकतीर्थ तीर्थ नगरी पहुंचना प्रारंभ हो जाएगा।
शुकतीर्थ नगरी में लगने वाला कार्तिक गंगा स्नान मेला भारत के गंगा स्नान मेला में से एक है। यहां लाखों की संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान वह धार्मिक अनुष्ठान करने के लिए आते हैं। सोलानी नदी के उस पार भी गंगा घाट,भवन आदि बनने से अब हजारों की संख्या में श्रद्धालु उस और भी पहुंचते हैं। गंगा स्नान से एक दिन पहले यह पुल श्रद्धालुओं की आवाजाही से व्यस्त हो जाता है। 18 नवंबर की रात्रि में तो यह पूरी तरह श्रद्धालुओं की भीड़ से व्यस्त हो जाता है।
विज्ञापन

लगभग 20 वर्ष पहले इसका निर्माण बाबा भूरी वाले के सहयोग से किया गया था। पुल के दोनों ओर की बाउंड्री वॉल पूरी तरह से टूट कर गंगा नदी में समा गई है। गंगा स्नान मेले पर भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए यह श्रद्धालुओं के लिए एक बड़ा खतरा भी है। मेले से संबंधित उच्च अधिकारियों की अनेकों बैठक हो चुकी हैं। इसके बाद भी पुल की बाउंड्री वॉल का निर्माण ना होना इसे या तो अधिकारियों की नजरों का कसूर या फिर लापरवाही कहेगें। दो-तीन दिनों बाद श्रद्धालुओं का तीर्थ नगरी में पहुंचना भी प्रारंभ हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिनेश चिकारा बने कार्तिक गंगा स्नान मेला प्रभारी
शुकतीर्थ में लगने वाले कार्तिक गंगा स्नान मिले की तैयारी जारी है। इसी के चलते सुरक्षा व शांति व्यवस्था की दृष्टि से क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर दिनेश चिकेरा को मेला प्रभारी नियुक्त किया गया है। मेला प्रभारी व थाना प्रभारी निरीक्षक सुभाष अत्री द्वारा बैरिकेडिंग आदि की व्यवस्था को देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed