फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Some people come out of the houses as soon as the police leaves

लॉकडाउन: कुछ लोग हैं कि मानते नहीं

Sun, 12 Apr 2020 10:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
Some people come out of the houses as soon as the police leaves
पुरकाजी में हाइवे पर बेवजह घूमते लोग - फोटो : MUZAFFARNAGAR
पुरकाजी। देश में लॉकडाउन और कस्बे की सीमाएं सील होने के बावजूद कुछ लोग ऐसे हैं कि बार-बार समझाने और घरों में ही रहने की हिदायत देने पर भी मान नहीं रहे। ये लोग न केवल अपने स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं बल्कि अपने परिजनों और आसपास के लोगों के लिए खतरा बन सकते हैं। रविवार को भी दिन भर हाईवे व गली मोहल्लों में लोग बेवजह घूमते नजर आए।
विज्ञापन

कस्बे में रुके दो जमातियों के कोरोना पॉजिटिव मिलने पर गत बृहस्पतिवार कस्बे व आसपास क्षेत्र को सील कर दिया गया था। पुलिस उसी दिन से कस्बे में घूमकर लोगों से घरों में ही रहने की अपील कर रही है लेकिन कुछ लोग हैं कि उन पर कोई असर नहीं हो रहा। ये लोग बेवजह सड़कों व गली मोहल्लों में घूम रहे हैं। कई बस्तियों व हाईवे स्थित बस्ती में दर्जनों लोग घरों के बाहर बैठे रहते हैं। गश्त कर रही पुलिस बार बार उन्हें घरों में भेजती है लेकिन पुलिस के जाने के तुरंत बाद ये लोग फिर बाहर आ जाते हैं। हालांकि पुलिस ऐसे सैकड़ों लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की है। बावजूद इसके यह लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक सुभाष गौतम का कहना है कि ऐसे कई लोगों को चिह्नित किया गया है, जिनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

लॉकडाउन में आसमान पर पहुंचे सब्जियों के दाम
पुरकाजी। कस्बे की सीमाओं को सील करने की कार्रवाई के बाद आम जनमानस को खाद्य सामग्री, सब्जी और फलों की आपूर्ति नहीं मिलने से भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सब्जी मंडी में पर्याप्त मात्रा में सब्जियां उपलब्ध नहीं होने के चलते दाम आसमान पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार दिन पूर्व 20 रुपये प्रति किग्रा बिकने वाले टमाटर 50 रुपये व प्याज 40 रुपये और आलू 30 रुपये बेचे जा रहे हैं। गोभी के दाम 30 रुपये प्रति किग्रा तक पहुंच गए हैं। मंडी में बहुत कम सब्जियां मिल रहीं हैं। उधर सब्जी मंडी में सब्जियां उपलब्ध नहीं होने व बाहर से लाने की कोई सुविधा नहीं होने के कारण सब्जी आढ़तियों द्वारा मंडी को बेरिकेडिंग लगाकर बंद कर दिया गया है, जिससे आने वाले दिनों में समस्या और बढ़ सकती है। सब्जी आढ़ती अकील खान, इमरान, नसीम, गांधी, दिलशाद आदि का कहना है कि जिन लोगों को सब्जी की होम डिलीवरी करने के पास जारी किए गए हैं, वे होम डिलीवरी करने में सक्षम नहीं हैं। इसके अलावा वह लोग सब्जी का पैसा भी नहीं दे पा रहे हैं। ऐसे में हमारा पैसा डूब जाने की भी आशंका है। उन्होंने सक्षम लोगों को सब्जी की होम डिलीवरी के पास जारी करने की मांग की। इस संबंध में एसडीएम सदर अशोक कुमार का कहना है कि जल्द ही समस्या का समाधान करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed