{"_id":"65d1fffc9a013f20150e31ef","slug":"solver-guruvachan-is-a-resident-of-behra-assa-used-to-provide-coaching-in-narsan-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1032-117137-2024-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: बेहड़ा अस्सा का रहने वाला है सॉल्वर गुरुवचन, नारसन में कराता था कोचिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: बेहड़ा अस्सा का रहने वाला है सॉल्वर गुरुवचन, नारसन में कराता था कोचिंग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जानसठ। गाजियाबाद के लोनी में पुलिस भर्ती परीक्षा में ब्लूटूथ डिवाइस से नकल कराने वाले सॉल्वर गिरोह में पकड़ा गया आरोपी गुरुवचन तंवर सिखेड़ा क्षेत्र के गांव बेहड़ा अस्सा का रहने वाला है। आरोपी सॉल्वर पिछले कई वर्षों से गुरुकुल नारसन में पुलिस भर्ती के लिए कोचिंग सेंटर चलाता था।
आरोपी गुरुवचन तंवर कोचिंग सेंटर में पुलिस भर्ती के लिए युवक व युवतियों को फिजिकल की ट्रेनिंग देता था। फिलहाल वह गाजियाबाद में पुलिस भर्ती के लिए कोचिंग सेंटर चला रहा था। ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी पुलिस भर्ती के लिए पैसे लेकर अभ्यर्थियों के अभिभावकों को भर्ती की गारंटी भी देता था। कई वर्षों से नकल कराने वाले सॉल्वर गिरोह से जुड़ा हुआ था, लेकिन वह पहली बार ब्लूटूथ डिवाइस से महिला अभ्यर्थी को नकल कराते हुए पकड़ा गया।
ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी सॉल्वर गुरुवचन तंवर का परिवार करीब 40 साल पूर्व जानसठ क्षेत्र के गांव घटायन से सिखेड़ा क्षेत्र के गांव बेहड़ा अस्सा में आकर रहने लगा था। थाना सिखेड़ा में आरोपी सॉल्वर गुरुवचन तंवर के खिलाफ कोई मुकदमा दर्ज नहीं है।