{"_id":"6266ec3d8aa2ea5e83056ce2","slug":"soldier-died-by-consuming-poison-muzaffarnagar-news-mrt5860421119","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहर खाने से सिपाही की मौत, शव का अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहर खाने से सिपाही की मौत, शव का अंतिम संस्कार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिपाही ने जहर खाकर दी जान
शाहपुर (मुजफ्फरनगर)। अवकाश पर आए क्षेत्र के गांव कुटबा निवासी यूपी पुलिस के सिपाही की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
थाना क्षेत्र के गांव कुटबी निवासी विनीत कुमार (26) पुत्र योगेंद्र यूपी पुलिस में सिपाही था। वह आगरा कोतवाली में तैनात था। वह 2021 बैच में भर्ती हुआ था। ट्रेनिंग के बाद आगरा कोतवाली में उसकी पहली तैनाती थी। वह एक माह पूर्व छुट्टी आया था। ग्रामीणों ने बताया कि विनीत तनाव में चल रहा था। रविवार शाम उसने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर उसे कस्बे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। वहां से उसे मुजफ्फरनगर रेफर कर दिया गया। हालत ज्यादा बिगड़ने पर उसे मेरठ ले जाया गया। उपचार के दौरान सोमवार सुबह उसकी मौत हो गई।
सूचना से परिजनों व गांव में शोक छा गया। पुलिस ने विनीत के शव को पोस्टमार्टम कराया। विनीत के पिता योगेंद्र कस्बे में ट्रैक्टर रिपेयरिंग की दुकान करते हैं। मृतक दो बहनों का इकलौता भाई था। शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।