फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Solar energy plate stolen from MP's tubewell, case filed

Muzaffarnagar News: सांसद की ट्यूबवेल से सौर ऊर्जा की प्लेट चोरी, मुकदमा दर्ज

Mon, 11 Nov 2024 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
Solar energy plate stolen from MP's tubewell, case filed
तितावी। सांसद हरेंद्र मलिक की टयूबवेल से लाखों की कीमत की सौर ऊर्जा की प्लेट चोरी कर ली गई। जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की। घटना का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


गांव काजीखेड़ा में सांसद हरेंद्र मलिक की जमीन व पुस्तैनी मकान है। उन्होंने अपनी ट्यूबवेल पर लाखों की कीमत से सौर ऊर्जा की प्लेट लगाई थी। सौर ऊर्जा से बनने वाली बिजली से टयूबवेल को चलाकर खेतों की सिंचाई की जाती थी। टयूबवेल पर रोशनी करने के लिए लाइट भी जलाई जाती थी। सुबह के समय गांव निवासी लोग सांसद की टयूबवेल की तरफ गए तो उन्हें सौर ऊर्जा की प्लेट गायब मिली। यह देखकर उन्होंने यह जानकारी सांसद हरेंद्र मलिक को दी। सांसद ने अपने सहायक मैनेजर को मौके पर देखने के लिए भेजा। सहायक मैनेजर खांजापुर निवासी अमित शर्मा ने पुलिस को सूचना दी। तब तितावी पुलिस ने मौके पर जाकर मामले की जानकारी ली। पुलिस ने खोजबीन भी की, लेकिन सौर ऊर्जा का कही भी सुराग नहीं लगा। सहायक मैनेजर अमित शर्मा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। थाना पुलिस ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र में संदिग्ध लोगों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed