{"_id":"64e3b63020913d18070df8a4","slug":"solanis-water-receded-rain-alert-increased-concern-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-5889-2023-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: सोलानी का पानी उतरा, बारिश के अलर्ट ने बढ़ाई चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: सोलानी का पानी उतरा, बारिश के अलर्ट ने बढ़ाई चिंता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पुरकाजी। खादर क्षेत्र में सोलानी नदी और जंगलों में पानी कम होने से ग्रामीणों ने राहत तो महसूस की है। लेकिन अभी भी ग्रामीणों को नाव में बैठकर ही नदी पार करनी पड़ रही है। खेतों और जंगलों में अभी पानी भरा होने के कारण पशुओं के लिए चारे की समस्या बनी हुई है। उधर, बारिश के अलर्ट ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।
क्षेत्र के गांव रामनगर, रजगल्लापुर, शेरपुर नंगला, रतन पुरी, चमरा वाला, बनारसी वाला, अलमावाला में आवागमन प्रभावित है। सोमवार को रास्तों से पानी कुछ कम होने से ग्रामीणों ने राहत महसूस की है। ग्रामीण डॉ. गुलशन कुमार, छोटेलाल, यादराम, बिजेंद्र सिंह ने बताया कि सोलानी नदी का जल स्तर कम होने से जंगलों व खेतों में भरा हुआ पानी सोलानी नदी में जाना शुरू हो गया है। जिससे खेतों में पानी तो कम होने लगा है। मगर अभी भी खेतों और जंगलों में तीन से चार फुट पानी होने से खेतों पर जाना मुश्किल बना हुआ है।
नदी में भी अभी करीब 12 फीट पानी होने के कारण ग्रामीण नदी पार नहीं कर पा रहे हैं। पशुपालक खेतों से चारा नहीं ला पा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि हालात सामान्य होने में दो सप्ताह लग जाएंगे।