{"_id":"668f0843c378df2a42047794","slug":"soil-is-being-poured-on-garbage-on-ganganahar-kanwar-track-muzaffarnagar-news-c-29-1-ktl1001-125854-2024-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: गंगनहर कांवड़ पटरी मार्ग पर कूड़े पर मिट्टी डाली जा रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: गंगनहर कांवड़ पटरी मार्ग पर कूड़े पर मिट्टी डाली जा रही
विज्ञापन
खतौली। गंगनहर कांवड पटरी मार्ग पर पड़े कूड़े को समतल कर मिट्टी डालने का कार्य नगर पालिका कर्मचारियों ने शुरू कर दिया है।
नगर से निकलने वाले कूड़े को लेकर नगर पालिका प्रशासन काफी समय से परेशान है। नगर पालिका ने विगत दिनों गंगनहर कांवड़ पटरी मार्ग पर काफी दूर तक कूड़ा डाल दिया था। जिस कारण इस मार्ग पर हर समय दुर्गंध फैली रहती थी। वन विभाग और सिंचाई विभाग ने कूड़ा डालने पर कड़ी नाराजगी जताते हुए नगर पालिका को नोटिस भेज कर कार्रवाई की चेतावनी दी थी। इसके बाद पालिका कर्मचारियों ने कूड़ा डालना बंद कर दिया था, मगर वहां से कूड़ा नहीं उठाया गया था।
नगर पालिका के खाद्य अधिकारी नेपाल सिंह ने बताया कि बुधवार से गंगनहर पटरी पर पडे कूड़े को जेसीबी द्वारा समतल कर उसके ऊपर मिट्टी डालने का कार्य शुरू हो गया है। कांवड़ पटरी मार्ग पर किसी भी स्थान पर कूड़ा नजर नहीं आएगा। कांवड़ यात्रा से पूर्व ही कार्य को पूर्ण करा लिया जाएगा।