{"_id":"687167b107f5d4f9b10aff85","slug":"software-engineer-riding-a-bike-dies-in-a-road-accident-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-149825-2025-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: सड़क हादसे में बाइक सवार साॅफ्टवेयर इंजीनियर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: सड़क हादसे में बाइक सवार साॅफ्टवेयर इंजीनियर की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। सिखेड़ा थाने के गांव भंडूरा निवासी साॅफ्टवेयर इंजीनियर अनिल कुमार (32) की बाइक में गांव मखियाली के पास ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक की मौत हो गई। ट्रक को लेकर चालक भाग गया।
साफ्टवेयर इंजीनियर अनिल कुमार नोएडा की एक कंपनी में काम करते थे। उन्होंने नई मंडी कोतवाली के गांधीनगर में बिजली उपकरण बेचने का शोरूम भी खोला था। बृहस्पतिवार देर रात वह शोरूम से बाइक पर घर जाने के लिए चला था। भोपा रोड पर गांव मखियाली के पास ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौत हो गई। राहगीरों से सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी भेज दिया। इसके बाद पुलिस ने मृतक के बारे में जानकारी जुटाकर उसके परिजनों को सूचना दी। मृतक के भाई रवि कुमार ने बताया कि पता चला है कि उनके भाई की बाइक में ट्रक ने टक्कर मारी थी। उनके भाई के परिवार में एक माह पहले ही बेटे ने जन्म लिया था। नई मंडी कोतवाली पुलिस ने बताया कि परिजनों ने अभी तहरीर नही दी है।