फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Social distancing is not followed in vegetable market

सब्जी मंडी में शोसल डिस्टेंसिंग की उड़ाई जा रही धज्जियां

Tue, 16 Jun 2020 10:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
Social distancing is not followed in vegetable market
मोरना सब्जी मंडी में सोशल डिस्टेंसिंग की हो रही अनदेखी। - फोटो : KHATAULI
सब्जी मंडी में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, मोरना। मोरना में सब्जी मंडी में सोशल डिस्टेंसिंग की अनदेखी की जा रही है। जिससे लोगों में महामारी फैलने का खतरा बना हुआ है।
मंडी में मोरना, भोपा, ककरौली, भोकरहेड़ी, मझेड़ा, मीरापुर, जानसठ आदि से काफी लोग सब्जी खरीदने के लिए आते हैं। यहां आने वाली भीड़ को देखकर लोगों को आशंका है कि यह सब्जी मंडी क्षेत्र में कोरोना फैलाने का सबसे बड़ा कारण न बन जाए। मोरना-जानसठ मार्ग पर कई वर्षों से अवैध रुप से सब्जी मंडी चल रही है। ना तो सब्जी मंडी भरने वाली जगह की अनुमति ली गई, ना ही आढ़त के लिए लाइसेंस बनवाए गए हैं। वही कुछ लोगों के द्वारा सूदखोरी का काम बड़े स्तर पर किया जा रहा है, जो सब्जी की खेती करने वाले लोगों को पैसे देकर मोटा सूद वसूलने में लगे हुए हैं।

इस संबंध में एसडीएम जानसठ कुलदीप मीणा का कहना है कि सब्जी मंडी अवैध रूप से चल रही है तो इसकी जांच कराई जाएगी। जांच में दोषी पाए जाने वाले लोगों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई होगी। मंडी में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed