फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Social distancing is not being followed in Jansath

सोशल डिस्टेंसिंग का नहीं हो रहा पालन

Mon, 22 Jun 2020 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Social distancing is not being followed in Jansath
मुजफ्फरनगर के जानसठ में किसान सेवा केंद्र पर खाद लेने को लगी किसानों की भीड़। - फोटो : KHATAULI
सोशल डिस्टेंसिंग का नहीं हो रहा पालन
विज्ञापन

जानसठ। अनलॉक-वन के दौरान मिली रियायतों के कारण अब खुलेआम सोशल डिस्टेंसिंग की अनदेखी हो रही है। बैंक हो, मंडी हो, सामान्य बाजार हो या फिर कोई अन्य सार्वजकि स्थान हो। लोग सोशल डिस्टेंस का पालन करने में लापरवाही बरत रहे हैं।
अभी तक कोरोना का संकट समाप्त नहीं हुआ है, कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ रही हैं। मुजफ्फरनगर में संक्रमितों का मिलना जारी है। ऐतिहासिक तहसील जानसठ के आसपास भी कोरोना अपने पैर फैला रहा है। कुछ दिनों से कवाल से संबंधित सर्वाधिक मामले कोरोना संक्रमित पाए गए थे। वहीं अब गांव अहरोड़ा में भी दो युवकों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद क्षेत्र में दहशत फैल गई है। फिर भी बाजारों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया जा रहा।
विज्ञापन

रविवार को लॉकडाउन के बाद जब सोमवार को बाजार खुला तो भीड़ हो गई। दुकानों पर भीड़, बैंकों पर लंबी-लंबी कतारें नजर आई। कई लोग तो बिना मास्क के ही पहुंच गए। अस्पताल में भी मरीज नजर आए तो वही बसों में यात्रियों की काफी संख्या रही। प्राइवेट हो या रोडवेज बस में सभी सीटें खचाखच भरी नजर आ रही हैं। कई बसों में खड़े यात्री भी नजर आए। अनलॉक एक लागू होने के बाद और आठ जून के बाद तो बहुत कुछ रियायतें दें दी गईं, कोरोना के मामले घटने की जगह और बढ़ने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस का वाहन चेकिंग अभियान भी चला। फिर भी दुपहिया वाहन पर एक से अधिक व्यक्ति बैठे नजर आए। लोेगों ने लापरवाही बंद नहीं की तो स्थिति भयावह हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed