फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Snake bitten a couple and death of wife and serious condition of husband in Muzaffarnagar

सोने से पहले रहें सतर्क: सांप ने दंपती को काटा, पत्नी ने तोड़ा दम, पति की हालत गंभीर, गांव में गम का माहौल

Mon, 18 Sep 2023 06:40 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 18 Sep 2023 06:40 PM IST
सार

Muzaffarnagar News : सांप ने सोते समय पति-पत्नी के काट लिया। सांप के काटने से पत्नी की मौत हो गई, जबकि पति की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, इस घटना से गांव में गम का माहौल है।

विज्ञापन
Snake bitten a couple and death of wife and serious condition of husband in Muzaffarnagar
महिला का फाइल फोटो और विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर में ककरौली क्षेत्र के गांव निवादा में गहरी नींद में सोए दंपती को सांप ने काट लिया। सांप के काटने से पत्नी की मौत हो गई, जबकि पति की हालत गंभीर है। वहीं, इस घटना से गांव में गम का माहौल है।

विज्ञापन


ककरौली थाना क्षेत्र के गांव निवादा निवासी असलम (27), उसकी पत्नी मैसर जहां (26) और तीन साल की बेटी आयत कमरे में बिस्तर पर गहरी नींद में सोए हुए थे। इसी दौरान सांप ने पहले असलम के हाथ में काटा और फिर उसकी पत्नी के कान पर भी काट लिया। आंख खुलने पर असलम ने सांप देखा तो शोर मचा दिया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सम्राट मिहिर भोज विवाद: गुर्जर समाज ने बिना अनुमति निकाली यात्रा, करणी सेना विरोध पर अड़ी, हुई कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन

शोर शराबा होने पर असलम का भाई मनव्वर और अन्य परिजन कमरे में पहुंचे। परिजनों ने कमरे से सांप को पकड़कर मार दिया। इसके बाद परिजन आनन-फानन दंपती को बेहड़ा सादात में उपचार के लिए ले गए। जहां से मैसर जहां की गंभीर हालत को देखते हुए परिजन उसे जिला चिकित्सालय लाए। उपचार के बाद यहां से बुड़ीना कलां में एक हकीम के पास भी ले गए, लेकिन उपचार के दौरान मैसर की मौत हो गई। जबकि असलम का बेहड़ा सादात में उपचार चल रहा है। दंपती की चार साल पहले ही शादी हुई थी।

यह भी पढ़ें: मिहिर भोज विवाद: बिना अनुमति यात्रा पर कार्रवाई, सपा विधायक अतुल प्रधान समेत कई हिरासत में, पुलिस लाइन भेजे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed