फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Smack worth Rs 5 crore recovered, two smugglers arrested

Muzaffarnagar News: पांच करोड़ की स्मैक बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

Fri, 05 Sep 2025 02:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Sep 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Smack worth Rs 5 crore recovered, two smugglers arrested
मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना कोतवाली पुलिस ने पांच हजार के इनामी बरेली व शाहजहांपुर में स्मैक का बड़ा कारोबार करने वाले सरगना वांछित आरोपी राहत उर्फ कासिम व उसके साथी को पकड़ा है। उनसे पांच करोड़ की स्मैक बरामद हुई है। वह पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड व मुजफ्फरनगर के आसपास जनपदों में स्मैक की सप्लाई करता है।
विज्ञापन




एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया गया कि बुढ़ाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मेरठ करनाल हाईवे पर छंगा होटल के पास दो व्यक्ति खड़े हैं, जिनके पास अवैध मादक पदार्थ हैं। दोनों व्यक्तियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने अपने नाम राहत उर्फ कासिम व अरशद निवासी आतिश बाजान मीरनपुर, थाना कटरा जिला शाहजहांपुर बताया। राहत पर पांच हजार का इनाम घोषित है। आरोपियों से एक किलो 485 ग्राम स्मैक व स्मैक बेचने में प्रयुक्त किए जाने वाले दो इलेक्ट्रानिक कांटे, दो प्लास्टिक के थैले व 60 जिपर पाउच बरामद हुए। स्मैक की कीमत पांच करोड़ रुपये है।
विज्ञापन





एसएसपी ने बताया कि 19 अगस्त को बुढ़ाना पुलिस ने आपरेशन सवेरा के तहत मादक पदार्थ के चार तस्करों को एक किलो 15 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया था। उन्होंने बताया कि वह बरेली क्षेत्र में स्मैक बेचने का काम करने वाले राहत उर्फ कासिम से स्मैक लेकर आए थे। इस मामले में राहत उर्फ कासिम वांछित चल रहा था और उस पर पांच हजार का इनाम था। यह गिरोह बड़े स्तर पर स्मैक का कारोबार करता है। बरेली से आकर दोनों आरोपी होटल पर उतर कर शामली जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। दोनों आरोपी सप्लायर को स्मैक देने जा रहे थे। जो पुड़िया बनाकर बेचते है। गिरोह का सरगना दस साल से यह धंधा कर रहा है। इस गिरोह के संपर्क में रहने वाले लोगों की भी तलाश की जा रही है। आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई संपत्ति की जब्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। सरगना के खिलाफ हरियाणा के यमुना नगर व बुढ़ाना में तीन मुकदमे दर्ज है। पुलिस टीम को 25 हजार का इनाम दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed