{"_id":"6a58dc6414271bf6530d2caf","slug":"slopes-and-small-stones-on-the-road-became-a-problem-for-christians-muzaffarnagar-news-c-29-1-ktl1001-176006-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: गड्ढे और सड़क पर फैले छोटे पत्थर बने कांवड़ियों की परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: गड्ढे और सड़क पर फैले छोटे पत्थर बने कांवड़ियों की परेशानी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। शिवभक्त कांवड़िये नगर से होकर जाने लगे हैं। कांवड़ यात्रा मार्ग में सड़क में हुए गड्ढे तथा फैले छोटे पत्थर शिवभक्तों की राह में बाधा बन रहे हैं।
हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर शिवभक्तों का आगमन शुरू हो गया है। राजस्थान तथा हरियाणा के शिवभक्त कलश वाली कांवड़ लेकर जा रहे हैं। कांवड़ यात्रा मार्ग में सड़क में बने गड्ढे तथा मार्ग में फैले छोटे पत्थरों से शिवभक्तों को परेशानी हो रही है। कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन भी तैयारी में लगा है।
आगामी दिनों में शिवभक्तों की संख्या में वृद्धि होने लगेगी। गंगनहर कांवड़ पटरी मार्ग पर रेलवे ओवरब्रिज के नीचे सबसे अधिक परेशानी है। पुल के नीचे रास्ता अधिक खराब है। अलकनंदा पुल तथा उसके आसपास सड़क में गड्ढे हैं।
विज्ञापन
वहीं जीटी मार्ग पर बिजलीघर के सामने नगर पालिका की ओर से पुलिया का निर्माण कराया जा रहा है। इस स्थान पर सड़क उबड़-खाबड़ हो गई है। सड़क में गहरे गड्ढे बने हैं। यहां से गुजर रहे शिवभक्तों को परेशानी हो रही है। दो दिन पूर्व एसडीएम ने सभी विभागों के अधिकारियों की बैठक लेकर कांवड़ मार्ग में आ रही बाधाओं को दूर कराने के निर्देश दिए थे।
एसडीएम के निर्देश के बाद सिंचाई विभाग, नगर पालिका ने अपना कार्य शुरू कर दिया । लोक निर्माण विभाग, बिजली विभाग निर्माण विभाग ने कार्य शुरू नहीं कराया है। कांवड़ यात्रा मार्ग पर गंगनहर अलकनंदा पुल पर बिजली का खंभा झुका है। जबकि तार भी ढीले पड़े हुए हैं। आसपास दुकानदारों ने बताया कि झुके विद्युत खंभे से कई बार चिंगारियां निकली हैं। जिस स्थान पर चिंगारी निकली है, यहां पर कांवड़ियों का हर समय जमावड़ा लगा रहता है।
एसडीएम डॉ. ललित कुमार मिश्रा का कहना है कि कांवड़ यात्रा को लेकर लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।