फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Slogans of Bharat Mata Ki Jai resonated during the procession

महर्षि कश्यप जयंती में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

Wed, 06 Apr 2022 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Slogans of Bharat Mata Ki Jai resonated during the procession
कमरूद्दीन नगर गांव में रीबन काटकर महर्षि कश्यप जयंती का उद्घाटन करते भाजपा नेता। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। कमरूद्दीन नगर गांव में कश्यप समाज के लोगों ने ढ़ोल नगाड़ों के साथ धूमधाम से महर्षि जयंती मनाई। इस मौके पर आयोजित शोभायात्रा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। शोभायात्रा के दौरान भारत माता की जय तथा वंदेमातरम के नारे गूंजे।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव कमरूद्दीन नगर में मंगलवार को महर्षि जयंती पर शोभायात्रा निकाली गई। भाजपा पंचायत प्रकोष्ठ के जिला संयोजक ठा. रामनाथ सिंह ने फीता काटकर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। ढ़ोल नगाड़ों के साथ धूमधाम से शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। शोभायात्रा के दौरान कश्यप समाज के लोगों ने फूलों की वर्षा की। इस मौके पर भाजपा नेता कहा कि महर्षि कश्यप ब्रह्मा जी के मानस पुत्र एवं सृष्टि के सृजनकर्ता कहे जाते हैं। उन्होंने देश और धर्म को एक सूत्र में बांधने का काम किया है। शोभायात्रा के दौरान कश्यप समाज के युवाओं ने भारत माता की जय तथा वंदेमातरम के नारे लगाए। इस मौके पर आशीष बड़कता, राजपाल, बिट्टू कश्यप, संजीव कश्यप, गुड्डू कश्यप, महिपाल कश्यप, वेदू कश्यप, श्याम कुमार व मनोज कुमार आदि सहित कश्यप समाज के दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।

कमरूद्दीन नगर गांव में महर्षि कश्यप जयंती शोभायात्रा में मौजूद भाजपा नेता व कश्यप समाज के लोग।

कमरूद्दीन नगर गांव में महर्षि कश्यप जयंती शोभायात्रा में मौजूद भाजपा नेता व कश्यप समाज के लोग।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed