फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Slap incident: Khubbapur school, which was closed due to student beating, opened for an hour, studies started

थप्पड़ कांड: छात्र की पिटाई के मामले में बंद स्कूल एक घंटे के लिए खुला, शुरू हुई पढ़ाई, आरोपी शिक्षिका रही दूर

Mon, 04 Sep 2023 11:23 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 04 Sep 2023 11:23 AM IST
सार

मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर थाना क्षेत्र के खुब्बापुर गांव के लोग अब थप्पड़ प्रकरण को भूल जाना चाहते हैं। लोग अपने कार्यों में व्यस्त होने लगे हैं। 

विज्ञापन
Slap incident: Khubbapur school, which was closed due to student beating, opened for an hour, studies started
खुब्बापुर गांव में मौजूद गणमान्य - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मुजफ्फरनगर जनपद में छात्र की पिटाई के मामले में बंद चला आ रहा खुब्बापुर गांव का स्कूल सोमवार को एक घंटे के लिए खुला। बच्चे स्कूल पहुंचे और यहां पढ़ाई भी शुरू करा दी गई। हालांकि आरोपी शिक्षिका को स्कूल से दूर रखा गया है। इस दौरान गणमान्य लोग भी स्कूल पहुंचे। 

विज्ञापन


पिछले महीने 24 अगस्त को अल्पसंख्यक समुदाय के छात्र की पिटाई के बाद वीडियो वायरल हो गई थी। तब से गांव का स्कूल बंद चला आ रहा था। आरोपी शिक्षिका तृप्ता त्यागी के खिलाफ एनसीआर दर्ज हुई थी, जिसकी जांच चल रही है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: महिला की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंका, दुष्कर्म की आशंका, सीसीटीवी में छिपा वारदात का राज

विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को आरोपी शिक्षिका को संस्थान से दूर रखा गया और यहां दूसरी शिक्षिका ने स्कूल का संचालन किया। करीब एक घंटे तक बच्चों ने पढ़ाई की। गणमान्य लोगों ने सहयोग किया। मंगलवार से विधिवत रूप से पूरे समय के लिए विद्यालय खुलेगा। तृप्ता त्यागी को जांच पूरी होने तक अभी शिक्षण कार्य से दूर रखा गया है।
 
क्या है मामला
खुब्बापुर गांव के स्कूल में शिक्षिका तृप्ता त्यागी ने पांच का पहाड़ा नहीं सुनाने पर को अल्पसंख्यक समुदाय के यूकेजी के छात्र की सहपाठियों से बेरहमी से पिटाई करा दी थी। इसी दौरान जातीय टिप्पणी का भी आरोप है। प्रकरण के दौरान पीड़ित छात्र के चचेरे भाई ने वीडियो बना ली। वीडियो के वायरल होते ही देशभर से प्रतिक्रियाएं आने लगी और शिक्षिका की गिरफ्तार की मांग उठ रही है। आरोपी शिक्षिका पर केस दर्ज हो चुका है।

यह भी पढ़ें: Alert: नौ व 10 को ट्रेन के सफर से पहले पढ़ें ये खबर, लंबी दूरी की 37 और 170 लोकल व मैमू का संचालन रहेगा रद्द

खुब्बापुर गांव में किस दिन क्या हुआ
24 अगस्त : पहाड़ा नहीं सुनने पर छात्र को पिटवाया।
25 अगस्त : वीडियो वायरल, पुलिस ने जांच शुरू की।
26 अगस्त : शिक्षिका पर केस, सुलह भी कराई गई।
27 अगस्त : पीडि़तों ने कहा, लड़ेंगे कानूनी लड़ाई।
28 अगस्त : मुस्लिम समाज की पंचायत बेनतीजा।
29 अगस्त : यू-ट्यूबर जुबैर के खिलाफ मुकदमा। 
30 अगस्त : माकपा नेताओं का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा।
31 अगस्त : पुलिस ने वीडियो की जांच आगे बढ़ाई।
01 सितंबर : एबीएसए ने लिए शिक्षिकाओं के बयान।
02 सितंबर : स्कूल संघ ने आयोग के सलाहकार से की मुलाकात
03 सितंबर : स्कूल में रविवार की छुट्टी।
04 सितंबर : एक घंटे के लिए खुला स्कूल। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed