फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Woman murdered and body thrown in bushes, suspicion of rape, CCTV can open the incident

Meerut: महिला की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंका, दुष्कर्म की आशंका, सीसीटीवी में छिपा वारदात का राज

Mon, 04 Sep 2023 10:40 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 04 Sep 2023 10:40 AM IST
सार

मेरठ के गंगानगर में एक महिला की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंक दिया गया। मृतक महिला के हाथों में मेहंदी लगी थी, एक पैर में पायल व दोनों हाथों में चूड़ियां पहनी हुई थीं। पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जता रही है।

विज्ञापन
Meerut: Woman murdered and body thrown in bushes, suspicion of rape, CCTV can open the incident
मेरठ पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के गंगानगर में एक महिला की हत्या कर उसके शव को रक्षापुरम डिवाइडर रोड स्थित टंकी वाले पार्क में झाड़ियों में फेंक दिया गया। रविवार शाम शव बरामद हुआ तो वारदात का पता चला। आशंका जताई जा रही है कि दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या की गई है। अब तक शव की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया है।

विज्ञापन


रविवार शाम कुछ लोगों ने टंकी के पार्क में महिला का शव पड़ा देखा तो शोर मच गया। महिला(40) के दाएं हाथ पर डी लिखा था। माना जा रहा है कि उसका नाम डी से शुरू होता है।
विज्ञापन


महिला ने कमीज-सलवार पहनी थी। हाथों में मेहंदी लगी थी। एक पैर में पायल और दोनों हाथों में चूड़ियां मिलीं। इससे महिला के शादीशुदा होने का अनुमान लगाया गया है। पुलिस के मुताबिक शव की हालत देखकर लग रहा है कि चार-पांच दिन पहले उसकी हत्या की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी देहात कमलेश बहादुर ने बताया कि महिला की पहचान कराने के लिए कई थानों में फोटो भेजे गए हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी चेक करवाए जा रहे हैं। 

सीसीटीवी कैमरों से खुल सकता है राज
स्थानीय लोगों के मुताबिक पार्क के आसपास और 60 फुटा रोड पर भी कई जगह सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। इनकी छानबीन से पता चल सकता है कि शव को यहां तक लाने वाले कौन हैं? पुलिस को इस ओर अधिक ध्यान देना चाहिए।

ट्यूबवेल ऑपरेटर हिरासत में लिया, पार्क पड़ा है बदहाल
इस मामले में पुलिस ने पूछताछ के लिए टयूबवेल ऑपरेटर अब्दुल्लापुर निवासी फारूख को भी हिरासत में लिया है। हालांकि उसने कहा कि वह सुबह और शाम को ही यहां आता है। दूसरी ओर शव मिलने के बाद पार्क की बदहाली पर भी लोगों ने नाराजगी जाहिर की है। रखरखाव न होने के कारण पार्क की सभी बाउंड्री टूटी हैं। यहां छुट्टा पशुओं का जमावड़ा रहता है। कई बार शिकायत के बावजूद पार्क की सूरत नहीं बदली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed