फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Skin is getting dry in winter, itching patients are increasing

Muzaffarnagar News: ठंड में त्वचा हो रही शुष्क, बढ़ रहे खुजली के मरीज

Fri, 03 Jan 2025 02:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
Skin is getting dry in winter, itching patients are increasing
जिला अस्पताल में प्रतिदिन 200 से अधिक मरीज त्वचा रोग के पहुंच रहे
विज्ञापन

फोटो-
संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। ठंड का प्रभाव त्वचा पर भी दिखना शुरू हो गया है। शुष्क हवा चलने से त्वचा भी रूखी होने लगी है। वहीं खुजली और एक्जीमा जैसे रोग घेर रहे हैं। जिला अस्पताल में प्रतिदिन 200 से अधिक मरीज त्वचा रोग की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं।
तापमान में गिरावट और ठंडी हवा चलने के कारण लोगों को परेशानी हो रही है, जिसके चलते त्वचा में सूखापन देखा जा रहा है। इससे शरीर में खुजली और दूसरी समस्याएं हो रही हैं। इनके अलावा कई अन्य प्रकार के त्वचा संबंधी रोग भी सामने आ रहे हैं, जिनके उपचार के लिए मरीज जिला अस्पताल का रुख कर रहे हैं।
विज्ञापन





-ठंड के कारण बढ़ रहे खुजली के मरीज

जिला अस्पताल के मेडिकल ऑफिसर डाॅ. फैसल सिद्दीकी का कहना है कि कि ठंड में त्वचा सूखने लगती है। वातावरण में मौजूद जीवाणुओं व गंदगी से त्वचा में संक्रमण का खतरा रहता है। खुजली अथवा फुंसी, अन्य चर्म रोग भी हो जाते हैं। इन दिनों होने वाली खुजली डर्मेटाइटिस कहलाती है, जो ठंड के मौसम में शरीर के किसी भी हिस्से को प्रभावित कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन





-जिला अस्पताल में नहीं त्वचा रोग विशेषज्ञ



जिला अस्पताल में त्वचा रोग विशेषज्ञ तैनात नहीं है। सीएमएस डॉ. राकेश कुमार का कहना है कि मेडिकल कॉलेज बेगराजपुर से पीजी करने वाले चिकित्सक इस मामले में परामर्श देते हैं। विशेषज्ञ चिकित्सक के लिए कई बार शासन को पत्र भेजा जा चुका है। फिलहाल सामान्य फिजीशियन अथवा रेजीडेंट चिकित्सक उपचार दे रहे हैं।





-ठंड के दिनों में त्वचा रोग के कारण
- सर्दियों में गर्म पानी से नहाने से त्वचा की नमी खत्म हो जाती है।

- सूखी त्वचा के कारण शरीर में खुजली संभव है।
--
खुजली से राहत पाने के लिए करें उपाय

- कपड़े धोने के लिए खुशबू रहित डिटर्जेंट का इस्तेमाल बेहतर।

-नीम की पत्तियों को पानी में उबालकर प्रभावित जगह पर लगाएं।
-गर्म पानी में सेंधा नमक या फिटकरी मिलाकर उससे सिकाई करें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed