{"_id":"64aebcb0bcb41ed128012c06","slug":"six-people-from-missing-district-found-safe-in-himachal-muzaffarnagar-news-c-14-1-mrt1038-274364-2023-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: हिमाचल में लापता जिले के छह लोग सुरक्षित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: हिमाचल में लापता जिले के छह लोग सुरक्षित मिले
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। जिले के छह लोगों के हिमाचल में लापता होने की सूचना के बाद जिला प्रशासन ने परिजनों से उनका संपर्क कराया। परिजनों की तीन दिन बाद ही बात हो पाई।
जिले के कंट्रोल रूप पर दस जुलाई को शाम आठ बजे अंबा विहार के शहजाद नबी ने सूचना दी थी कि उसके परिवार के पांच सदस्य हिमाचल घूमने गए हुए हैं, उनसे संपर्क नहीं हो रहा है। कुल्लू मनाली में अचानक आई बाढ़ के बाद उनसे कोई बात नहीं हो पाई है।
इसी तरह द्वारिकापुरी के अभिजीत सिंह ने सूचना दी थी कि उसके छोटे भाई गुरुप्रीत सिंह से संपर्क नहीं हो पा रहा है। आपदा के सहायक प्रभारी अधिकारी ओमकार चतुर्वेदी ने जिलाधिकारी कुल्लू को पत्र भेजकर एवं फोन पर बात कर लापता लोगों के बारे में जानकारी मांगी। इसके बाद कुल्लू प्रशासन ने इन लोगों की खोज की। सभी सुरक्षित पाए गए। सभी की परिजनों से बात करा दी गई है। जिले के सभी छह लोग हिमाचल में सुरक्षित हैं।