फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Six people fined for burning garbage

कूड़ा जलाने पर छह लोगों से वसूला जुर्माना

Tue, 05 Nov 2019 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
Six people fined for burning garbage
कूड़ा जलाने पर छह लोगों से वसूला जुर्माना
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। प्रदूषण के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत सिटी मजिस्ट्रेट ने नगर पालिका अधिकारियों के साथ नगर में निरीक्षण किया। कूड़ा जलाने, सड़कों के किनारे रेत-बजरी डालकर बिक्री करने तथा अतिक्रमण करने वालों सहित छह लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 21,500 रुपये का जुर्माना लगाया।

मंगलवार को सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुमार के नेतृत्व में ईओ विनय कुमार मणि त्रिपाठी, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. आरएस राठी व नगर पालिका के अन्य अधिकारियों ने रुड़की रोड पर निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि कूड़ा जलाने पार काशिफ वेल्डिंग वर्क्स, सुधीर बंसल एवं किरण पाल पर पांच-पांच सौ रुपये, हाजी अखलाक ओल्ड मोटर पार्ट्स एवं नन्ना पर एक-एक हजार रुपये तथा विनोद कुमार आरा मशीन पर दो हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। लकड़ी डालकर अतिक्रमण करने पर प्रमोद कुमार ट्रेडर्स तथा प्रवीण कुमार पांच-पांच सौ रुपये जुर्माने की कार्रवाई की गई। सड़क के किनारे रेत बजरी डालकर बिक्री करने वाले तीन दुकानदारों से पांच-पांच हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया गया है। इनमें रुड़की रोड पर महावीर पांचाल विश्वकर्मा स्टील वर्क्स, रमेश पाल तथा अनुज त्यागी बालाजी सीमेंट एजेंसी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed