फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Six out of ten corona positive

दस में छह पॉजिटिव, 590 में क्या होगा

Tue, 21 Apr 2020 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Six out of ten corona positive
पुरकाजी सब्जी मंडी में सब्जी खरीदते विक्रेता। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
दस में छह पॉजिटिव, 590 में क्या होगा
विज्ञापन

पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। पुरकाजी निवासी छह लोगों के कोरोना पॉजिटिव मिलने से हड़कंप मच गया है। ये सभी लोग जमातियों के संपर्क में आए थे। प्रशासन ने मस्जिदों में रुके दो जमातियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद पूरे क्षेत्र को सील किया। मस्जिद के आसपास के 590 लोगों में से दस की ही जांच हुई। सवाल यह है कि जब दस में से छह पॉजिटिव मिले हैं तो 590 की जांच होने पर क्या हाल होगा।
31 मार्च को कस्बे की गनी मस्जिद में झारखंड के 17 जमातियों को क्वारंटीन किया गया था। तीन अप्रैल को इन्हें बीआईटी मीरापुर भेजा गया। जांच में दो जमातियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर नौ अप्रैल को उनके संपर्क में आए चार लोगों को आइसोलेशन के लिए खतौली भेजकर कस्बे व आसपास तीन किमी क्षेत्र को सील कर दिया गया था। प्रशासन ने मस्जिद के आसपास रहने वाले तथा जमातियों के संपर्क में आए 53 परिवारों के 590 लोगों को क्वारंटीन किया। इनमें से दस लोगों के सैंपल जांच को भेजे। इनमें से छह की रिपोर्ट पॉजिटिव है। यदि क्वारंटीन किए सभी लोगों की जांच होती तो स्थिति के भयानक होने की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन

पॉजिटिव मिले लोगों को साथ ले गया अमला
पुरकाजी। छह पॉजिटिव केस मिलने पर एसडीएम सदर अशोक कुमार व सीओ सदर कुलदीप कुमार स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ कस्बे में पहुंचे। पॉजिटिव मिले लोगों के घरों पर जाकर उन्हें अपने साथ ले गए। सीओ सदर ने बताया कि पुरकाजी को दोबारा सील कर दिया गया है। हॉटस्पॉट में जो छूट दी गई थी वह खत्म कर दी गई है। पुलिस ने दोपहर में ही बैंक एवं जनसेवा केंद्रों को बंद करा दिया। बैंक पर आए लोगों को वहां से खदेड़ दिया। दुकानें बंद करा दीं गईं। शाम तक पूरा कसबा सील कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारी पास से दूध सप्लाई करता रहा कारोना पॉजिटिव
पुरकाजी। कोरोना पॉजिटिव मिला एक व्यक्ति सरकारी पास से कस्बे में दूध की सप्लाई कर रहा था। प्रशासन ने उसे क्वारंटीन किया था, लेकिन नगर पालिका ने दूध की सप्लाई के लिए पास जारी कर दिया। इसे लेकर शिकायत हुई तो पास निरस्त कर दिया गया, लेकिन बताया जाता है कि कुछ दिन बाद उसे फिर से पास दे दिया गया। वह मंगलवार तक घर-घर जाकर लोगों को दूध की सप्लाई कर रहा था। इस दौरान उसके संपर्क में बड़ी संख्या में लोग आए हैं। उधर, एक पॉजिटिव मिला एक अन्य व्यक्ति किराना व्यापारी है। उसके संपर्क में भी बड़ी संख्या में लोग आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed