{"_id":"585d6c884f1c1bfd65e39534","slug":"six-million-cheated-in-the-name-of-the-job","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी के नाम पर छह लाख ठगे, एक्सईएन के विरुद्घ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकरी के नाम पर छह लाख ठगे, एक्सईएन के विरुद्घ मुकदमा दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Fri, 23 Dec 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
crime demo
जनकपुरी निवासी एक युवक की सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर कुछ लोगों ने छह लाख रुपये हड़प लिए। पीड़ित ने सहारनपुर के एक विभाग के एक्सईएन समेत छह लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
मोहल्ला जनकपुरी निवासी विपिन चंदेल की ओर से सिविल लाइन थाने पर यह मुकदमा दर्ज कराया गया है। पीड़ित ने बताया कि वह रोजगार की तलाश में गतवर्ष सहारनपुर के एक कार्यालय गया था, वहां उसकी मुलाकात एक्सईएन से हुई। आरोप है कि एक्सईएन ने सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर छह लाख रुपये की मांग की। आरोप है कि पीड़ित ने अपने घर को गिरवी रखकर छह लाख रुपये 28 दिसंबर 2015 को एक्सईएन को दे दिए थे। आरोप है कि एक्सईएन ने वायदा किया था कि वह उसकी नौकरी 15-20 दिन में लगवा देगा।
15-20 दिन बाद जब उसके कार्यालय में मिला तो आरोपी ने नौकरी फरवरी में लगवाने की बात कही और एक लाख रुपये की और मांग की। बाद में जब पीड़ित को पता चला कि एक्सईएन का ट्रांसफर गाजियाबाद हो गया। आरोपी ने उसकी नौकरी नहीं लगवाई और अब वह रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। रिपोर्ट दर्ज नहीं होने पर पीड़ित ने कोर्ट का सहारा लिया। शुक्रवार को सिविल लाइन पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।