फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Six members of district planning elected unopposed

Muzaffarnagar News: जिला योजना के छह सदस्य निर्विरोध निर्वाचित

Wed, 21 Jun 2023 06:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jun 2023 06:15 PM IST
विज्ञापन
Six members of district planning elected unopposed
- निकायों से आठ पदों के लिए होने थे चुनाव
विज्ञापन

- एससी पुरुष और महिला के दो पर रहे खाली
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। जिला योजना में स्थानीय निकाय से लिए जाने वाले आठ पदों में से छह पर निर्विरोध चुनाव हो गया है। शहर में एक पद के लिए चार ने नामांकन किया था। अंतिम क्षणों ने तीन ने नामांकन वास लिया और पारूल मित्तल विजयी घोषित हुई।
जिला योजना की समिति के लिए जिले की दस निकायों में से आठ सदस्य लिए जाते हैं। एक निकाय से एक ही सदस्य लिया जा सकता है। आठ पदों के लिए नौ ने नामांकन किया था, जबकि दो पदों के लिए कोई नामांकन नहीं आया था। शहर में एक पद के लिए चार नामांकन थे। नामांकन पत्रों की जांच के बाद नामांकन वापसी के दौरान शहर में तीन प्रत्याशियों ने नामांकन वापस ले लिया। नामांकन वापिस करने वालों में नौशाद खान, आदिल और अन्नू शामिल है। इसके बाद अनारक्षित महिला के दो पदों पर मुजफ्फरनगर से पारूल मित्तल और शाहपुर से मुस्तरी खानम को निर्विरोध विजयी घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

अनारक्षित वर्ग के दो पदों पर बुढ़ाना से नितिन शर्मा और खतौली से विकास कौशिक निर्विरोध चुने गए। पिछड़ा वर्ग के एक पद पर चरथावल से गुलफाम, पिछड़ा वर्ग महिला के एक पद पर जानसठ से रूबीना कुरैशी निर्वाचित हुई। जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि एससी महिला के एक पद और एससी पुरुष के एक पद पर कोई नामांकन नहीं आया। इस कारण दोनों पद खाली रह गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed