फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Six corona positives including old age found in the district

जिले में वृद्धा सहित छह कोरोना पॉजिटिव मिले

Sun, 24 May 2020 11:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Six corona positives including old age found in the district
जिले में वृद्धा सहित छह कोरोना पॉजिटिव मिले
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। रविवार को जिले में छह नए कोरोना केस मिलने से स्वास्थ्य महकमे के साथ ही जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। इनमें से पांच प्रवासी मजदूर हैं, जबकि 83 वर्षीय एक महिला शहर के मोहल्ला रामपुरम की रहने वाली है। प्रवासी मजदूरों को ककरौली के किसान इंटर कॉलेज में क्वारंटीन किया गया था। इन सभी को मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज बेगराजपुर में बनाए गए कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
रविवार को डीएम सेल्वा कुमारी जे ने छह नए कोरोना पॉजिटिव मिलने की जानकारी दी। ककरौली के किसान इंटर कॉलेज में बाहर से आए 69 लोगों को क्वारंटीन किया गया था। थाना जानसठ क्षेत्र के गांव कवाल निवासी पांच लोगों को कोरोना की पुष्टि हुई है। ये पांचों अन्य कई लोगों के साथ तमिलनाडु से आए थे। बताया जाता है कि 21 लोगों की रिपोर्ट जांच के लिए भेजी गई थी। संक्रमित मिले पांच लोगों में से तीन एक ही परिवार के हैं। मोरना चिकित्सा अधिकारी डा. अर्जुन सिंह ने बताया कि सभी को मेडिकल कॉलेज बेगराजपुर भेजा जा रहा है। इसके अतिरिक्त शहर के मोहल्ला रामपुरम में एक 83 वर्षीय महिला को कोरोना की पुष्टि हुई है। बताया जाता है कि महिला जिला अस्पताल में डायलिसिस के लिए गई थी। वहां से कराई गई जांच में उसे कोरोना संक्रमण का पता लगा। छह केस बढ़ने के बाद जनपद में अब सक्रिय कोरोना पॉजिटिव की संख्या 22 हो गई है। अब तक कुल 46 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 24 ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन

रामपुरम बना नया हॉटस्पॉट
मुजफ्फरनगर। नगर का मोहल्ला रामपुरम नया हॉटस्पॉट बन गया है। शहर में पहले से ही अग्रसेन विहार, सर्कुलर रोड का आनंद विहार एवं लद्दावाला क्षेत्र हॉटस्पॉट घोषित है। रामपुरम में कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद अब शहर में एक और हॉटस्पॉट बढ़ गया है। इसके अतिरिक्त चरथावल क्षेत्र गांव सैद नंगला भी हॉटस्पॉट है। छपार के गांव बसेड़ा में मिले कोरोना पॉजिटिव के परिजन भी होम क्वारंटीन किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed