{"_id":"5ef4dd168ebc3e42fc599962","slug":"six-buffaloes-killed-by-goods-train-muzaffarnagar-news-mrt4881684195","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन से कटकर छह भैंसों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन से कटकर छह भैंसों की मौत
विज्ञापन
मालगाड़ी से कटकर छह भैंसों की मौत
मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर-सहारनपुर रेल लाइन पर बामनहेड़ी स्टेशन से आगे बावनदर्रा पुल के पास छह भैंसें मालगाड़ी से कट गईं। हादसे के समय एक किसान अपने पशुओं को रेलवे लाइन पर चरा रहा था। हादसे से रेलवे अधिकारियों में हड़कंप मच गया।
रामपुर तिराहा फ्लाईओवर से आगे बावनदर्रा पुल के साथ रेलवे ट्रैक पर चर रही भैंसें तेज रफ्तार मालगाड़ी की चपेट में आ गईं। किसान की छह भैंसों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयंकर था कि किसान सहित आसपास के लोग सहम गए। घटना को देखकर आसपास के ग्रामीण मौके की और दौड़ पड़े और पुलिस को सूचना दी।
बामनहेड़ी रेलवे स्टेशन अधीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि पशु रेलवे लाइन पर चर रहे थे। दोपहर करीब ढाई बजे मालगाड़ी सहारनपुर की ओर जा रही थी। हादसे के बाद जीआरपी मौके पर पहुंच गई। कुछ देर मालगाड़ी भी रुकी रही। बाद में वह सहारनपुर के लिए रवाना हो गई। मालगाड़ी का भी आगे से कोई पाइप टूटना बताया गया है। ऐसे में हादसा भी हो सकता था। उधर, भैंस मालिक मदीना कालोनी निवासी शमशाद बताया गया है।