फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Six arrested including couple in honey trap

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - हनी ट्रैप में दंपती सहित छह गिरफ्तार

Tue, 23 Jan 2024 03:58 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Tue, 23 Jan 2024 03:58 AM IST
विज्ञापन
Six arrested including couple in honey trap
- आरोपियों से कार, बाइक, नगदी और पांच मोबाइल फोन बरामद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली पुलिस ने हनी ट्रैप में फंसा कर अवैध वसूली करने वाले गिरोह के आधा दर्जन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनमें युवक को फंसाने वाली महिला व उसका पति व झोलाझाप भी शामिल है। आरोपियों से साढ़े नौ हजार रुपये, एक बाइक, कार व पांच मोबाइल फोन बरामद हुए हैं।

तीन दिन पहले शाहबुद्दीनपुर रोड निवासी राज मिस्त्री युवक ने शहर कोतवाली पुलिस को बताया था कि एक अंजान महिला ने मोबाइल से फोन कर बातें कर उसे प्रेमजाल में फंसा लिया। महिला ने मोबाइल पर वीडियो कॉल कर अश्लीलता की। 21 जनवरी को उसे महिला ने मिमलाना रोड पर एक खंडहर में मिलने के लिए बुलाया। वहां दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे, इसी दौरान कार में महिला का पति अपने तीन साथियों के साथ वहां पहुंच गया और उसकी वीडियो बना ली गई।
विज्ञापन

आरोपियों ने ब्लैकमेल करते हुए दस लाख रुपये मांगे। रुपये न होने पर उसे कार में बंधक बनाकर चरथावल की तरफ ले गए। डेढ़ घंटे तक उसे कार में घुमाते रहे। 80 हजार में समझौता हुआ तब उसकी बाइक अपने पास रख कर उसके पास मौजूद साढ़े सौ हजार रुपये ले लिए। बाकी की रकम लाने पर बाइक देने को कहा। इसके बाद उसे छोड़ा गया। शहर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। सीओ मंडी रूपाली राव ने बताया कि रविवार देर शाम रुपये वसूलने पहुंचने पर पुलिस ने आरोपी कुलहेड़ी चरथावल निवासी बिलाल, जलालाबाद शामली निवासी शाहरुख, मिमलाना निवासी शाहबाज, जावेद व आबिद और महिला शाहना पत्नी जावेद को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे फंसाया था युवक
कोतवाली प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी बिलाल को आबिद ने मोबाइल नंबर उपलब्ध कराया था। बिलाल ने जावेद से बात की। जावेद ने अपने पत्नी को तैयार कर युवक को फोन कराया और फंसा लिया। गिरफ्तार आरोपी शाहरुख झोलाछाप डाॅक्टर है। वह मिमलाना रोड पर एक प्राइवेट क्लीनिक चलाता है। महिला युवक को अपने साथ सुनसान स्थान पर ले जाती थी। पूरा गिरोह उससे अवैध वसूली करता था। गिरफ्तार आरोपियों का चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed