{"_id":"6924b99d37beae3bfd04c103","slug":"sit-to-probe-eight-cases-of-gst-evasion-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1005-159388-2025-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: जीएसटी चोरी के आठ मामलों की विवेचना करेगी एसआईटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: जीएसटी चोरी के आठ मामलों की विवेचना करेगी एसआईटी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। करोड़ों की जीएसटी चोरी की कराई गई आठ एफआईआर की विवेचना की जिम्मेदारी एसआईटी को सौंपी जा रही है। एसआईटी ने जीएसटी अधिकारियों से आवश्यक दस्तावेज जुटाना शुरू कर दिये हैं, जिसके चलते जीएसटी चोरी करने के दायरे में आ रहे व्यापारियों की मुश्किल बढ़ना शुरू हो गई हैं। जीएसटी विभाग की ओर से छह मामलों से संबंधित दस्तावेज एसआईटी को सौंपे जा चुके हैं।
पिछले दिनों करोड़ों की जीएसटी चोरी के सामने आए विभिन्न मामलों के मद्देनजर प्रदेश भर में दर्ज 147 रिपोर्ट की विवेचना की जिम्मेदारी राज्य स्तर पर गठित एसआईटी को सौंपी गई थी। जनपद में भी जीएसटी चोरी के आठ से अधिक मामले दर्ज कराए गए हैं। इनमें दो सचल दल और छह मामले जीएसटी एसआईबी शाखा की ओर से दर्ज कराए गए हैं।
जीएसटी एसआईबी के ज्वाइंट कमिश्नर सिद्धेश चंद्र दीक्षित ने बताया कि जीएसटी चोरी को लेकर आरोपियों पर दर्ज कराए गए मामलों से संबंधित जांच एसआईटी करेगी। बताया कि जांच के लिए गठित एसआईटी अधिकारियों की ओर से आवश्यक दस्तावेज विभागीय अधिकारियों से लिए जा रहे हैं।