{"_id":"6ad51cf14cc617c17307a038","slug":"sit-medico-legal-and-cyber-teams-arrive-in-haranti-investigation-begins-afresh-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-183492-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: एसआईटी, मेडिकोलीगल और साइबर टीम पहुंची हरैंटी, नए सिरे से जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: एसआईटी, मेडिकोलीगल और साइबर टीम पहुंची हरैंटी, नए सिरे से जांच
विज्ञापन
7 रोहन राठी
मुजफ्फरनगर/पुरकाजी। हरैंटी गांव के रोहन राठी की हत्या के मामले में परिजनों की बढ़ती नाराजगी के बीच पुलिस ने मामले की तह तक जाने के लिए नए सिरे से प्रयास शुरू कर दिए हैं। लखनऊ से आई मेडिकोलीगल टीम ने एसआईटी और साइबर टीम के साथ हरैंटी में घटनास्थल का निरीक्षण किया। साक्ष्य संकलन के लिए घटनास्थल पर सीन रिक्रियेशन की कार्रवाई भी की।
पिछले महीने 23 सितंबर की रात भाकियू के जिला सचिव विवेक राठी के बेटे रोहन राठी की हरैंटी गांव के जंगल में हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर खुलासा कर दिया था लेकिन परिजन संतुष्ट नहीं है।
रविवार को डाॅ एसएस झा के नेतृत्व में लखनऊ से आईं तीन सदस्य मेडिको लीगल टीम ने घटना स्थल की जांच की। घटनाक्रम की कड़ियों को स्पष्ट करने के उद्देश्य से सीन रिक्रियेशन किया। इसका मुख्य उद्देश्य घटना से संबंधित साक्ष्यों का संकलन करना रहा। प्रकरण में साक्ष्य संकलन और विवेचनात्मक कार्रवाई जारी है। टीम ने पुरकाजी थाने पर खड़ी मृतक की बाइक और जेल भेजे गए युवकों की कार की जांच की। एसपी सिटी अमृत जैन ने बताया कि साक्ष्य संकलन किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -
जांच के लिए गठित है एसआईटी
इस प्रकरण में साक्ष्यों के संकलन और वैज्ञानिक परीक्षण के लिए विशेष अन्वेषण दल (एसआईटी) का गठन किया गया है। निवर्तमान एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने टीम गठित की थी। एसआईटी का नेतृत्व पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन कर रहे हैं। एसआईटी यह दल घटना से संबंधित सभी पहलुओं की जांच कर रहा है।
-- -- -- -
जांच के दौरान पहुंच गए परिजन, लगाए आरोप
पुरकाजी। हरैंटी में जांच के दौरान मृतक के पिता भाकियू जिला सचिव विवेक राठी ने पुलिस प्रशासन पर आरोप लगाए। अपने पुत्र की हत्या के प्रकरण में फर्जी केस खोलने पर अपनी नाराजगी जताते हुए आरोप लगाया कि घटना के खुलासे से परिवार संतुष्ट नहीं है। इस दौरान भाकियू नेता जहीर फारूकी, योगेश शर्मा, मोनू प्रधान, बिट्टू राठी, नीटू अहलावत, शरण वीर सिंह मौजूद रहे। संवाद
-- -- --
ये था मामला
हरैंटी गांव निवासी एलएलबी प्रथम सेमेस्टर का छात्र रोहन राठी 23 सितंबर की शाम छह बजे एक दोस्त की बाइक लेकर भोपा थाना क्षेत्र के नन्हेड़ा में जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने गया था। रात नौ बजे पिता ने कॉल की तो छात्र ने सुबह आने की बात कही। 24 सितंबर को सलेमपुर मार्ग पर रोहन का शव पड़ा मिला। मौत की वजह मुंह भींचने से दम घुटना बताई गई।
-- -- --
रोहन राठी की हत्या का पुलिस ने यह किया था खुलासा
पुरकाजी। पुलिस ने 25 सितंबर को हरिद्वार के थाना लक्सर के गांव संगीपुर निवासी नाजिम और उसके साले सहारनपुर के थाना देवबंद के गांव जहीरपुर निवासी शावेज को भैंसानी पुल के पास मुठभेड़ में गिरफ्तार कर रोहन की हत्या का खुलासा कर दिया। नाजिम मंगलौर की मस्जिद में इमाम है। पुलिस ने बताया कि नाजिम का ससुर जिला अस्पताल में भर्ती है। बुधवार रात वह कार में सवार होकर सलेमपुर मार्ग से जहीरपुर अपने साले को लेने ससुराल जा रहा था। हरैंटी के पास रास्ते में बाइक लिए खड़े युवक को देखकर टक्कर मार दी। ससुराल पहुंचकर एक घंटे बाद अपने साले शावेज के साथ वापस लौटा। शावेज ने रोहन को पहचान लिया और इसके बाद मुंह भींचकर हत्या कर दी। संवाद
-- -- -
21 सितंबर को एसएसपी कार्यालय का घेराव
भाकियू टिकैत ने 21 सितंबर को एसएसपी कार्यालय के घेराव का एलान किया है। जिलाध्यक्ष नवीन राठी ने बताया कि निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। पुलिस ने जो खुलासा किया है, उससे परिजन संतुष्ट नहीं है। वारदात किसके इशारे पर हुई, इसकी जांच होनी चाहिए।