{"_id":"684d57f4336dfa153c011aae","slug":"sisters-and-daughters-are-safe-in-bjp-government-dr-veerpal-nirwal-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1034-147855-2025-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा सरकार में बहन-बेटियां सुरक्षित : डॉ. वीरपाल निर्वाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा सरकार में बहन-बेटियां सुरक्षित : डॉ. वीरपाल निर्वाल
विज्ञापन
पुरकाजी। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल ने कहा कि भाजपा सरकार में बहन-बेटियां सुरक्षित हैं। प्रत्येक व्यक्ति के लिए सरकार ने कार्य किए हैं।
नगर पंचायत कार्यालय सभागार में 11 साल बेमिसाल विकसित भारत संकल्प सभा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष ने भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
मुख्य अतिथि ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है। सिर्फ कुछ समय के लिए स्थगित किया गया है। हमारी सेना पूरी तरह तैयार बैठी हुई है। अगर पाकिस्तान ने कुछ भी गलत हरकत की तो इस बार ऐसा मुंह तोड़ जवाब दिया जाएगा कि पाकिस्तान हमेशा याद रखेगा। कार्यक्रम के अंत में अहमदाबाद में हुए विमान हादसे में मृत लोगों की आत्मा शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम में विधान सभा संयोजक कुशवेंद्र तोमर, मंडल अध्यक्ष अजय पंवार, राकेश आडवाणी, भारत भूषण खुल्लर, डाॅ. संदीप वर्मा, संदीप गोयल, निर्दोष जैन, मनोज जोधा, रजत चौधरी, मनोज चौहान मौजदू रहे।