{"_id":"6495b90afce2520df00155db","slug":"single-use-plastic-will-be-completely-banned-in-kanwar-mela-yatra-dm-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-2322-2023-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ मेला यात्रा में सिंगल यूज प्लास्टिक पूरी तरह रहेगी प्रतिबंधित : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ मेला यात्रा में सिंगल यूज प्लास्टिक पूरी तरह रहेगी प्रतिबंधित : डीएम
विज्ञापन
जिला पंचायत सभागार में कांवड यात्रा संबधी बैठक लेते डीएम अरविद मलप्पा बंगारी।
जिला पंचायत सभागार में अफसरों की बैठक में डीएम ने दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान सिंगल यूज प्लास्टिक पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। कांवड़ शिविरों में भी इस पर प्रतिबंध रहेगा।
जिला पंचायत सभागार में अफसरों की बैठक में डीएम ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान जनपद में श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की अव्यवस्था, असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने विभागों द्वारा कांवड़ यात्रा के लिए अब तक की गयी तैयारियों की समीक्षा की। कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान पार्किंग व्यवस्था, यातायात, रुट डायवर्जन, शुद्ध पेयजल व्यवस्था, समुचित प्रकाश की व्यवस्था, चिकित्सा कैम्प, मेडिकल, एम्बुलेंस आदि व्यवस्थाओं को समय से पूरा करें।
शिविर संचालकों से भी वार्ता करें। शिविरों को मानकों के अनुरूप रखने, लम्बित कार्यों को तत्काल पूर्ण कराना सुनिश्चित करने, जलभराव की स्थिति होने पर तत्काल रास्तों को दुरुस्त करने के लिए कहा। ड्रोन व कैमरों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने, कांवड़ मार्ग पर साफ-सफाई रखने तथा झाडि़यों की कटाई करने, कमजोर विद्युत पोल तारों को दुरुस्त करने सहित अन्य आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन
बैठक में सीएमओ डॉ महावीर सिंह फौजदार, सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप, समस्त उप जिलाधिकारी, लोनिवि, विद्युत विभाग, यातायात पुलिस के अधिकारी मौजूद रहे।