{"_id":"60199b668ebc3e2db448a0bc","slug":"singer-akshay-named-in-india-book-of-records-muzaffarnagar-news-mrt523459653","type":"story","status":"publish","title_hn":"गायक अक्षय का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड में शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गायक अक्षय का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड में शामिल
विज्ञापन
इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड में नाम दर्ज शहर के गायक अक्षय कुमार को मिठाई खिलाते परिजन।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गायक का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड में शामिल
मुजफ्फरनगर। शहर के आनंदपुरी निवासी गायक अक्षय कुमार ने सबसे तेज रैप गाना लिखता हूं में रात दिन बैठ कर गाना, चाहे लगे मुझे कितना भी जमाना, गाकर इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड में अपना नाम दर्ज कराया है।
अक्षय का कहना है कि उसने 1.17 मिनट में इस रैप गाने के 460 शब्द बोले हैं। जो एक रिकार्ड बना है। बैंक्वेट हाल कारोबार से जुड़े अक्षय ने गायकी अंबाला में सीखी। कुछ साल से वह दिल्ली में रह कर म्यूजिक प्रोडक्शन का काम कर रहे थे। लॉकडाउन में यहां घर आ गए। अक्षय ने बताया कि 13 जनवरी को इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड की टीम ने यहां आकर उसके स्टूडियो में इस गाने का टेस्ट लिया था। सोमवार को उसे कोरियर से इसकी ट्राफी, सर्टिफिकेट और फ्यूचर प्रोडक्ट्स भी मिले हैं, जिसमें बॉलीवुड की एक कंपनी में गायकी का भी मौका मिलेगा। अक्षय की इस कामयाबी पर पिता रामकुमार, मां संतोष, पत्नी अंजलि समेत सभी परिजन हर्षित है।
डीएम से मिलने आई मिस ग्रांड यूपी श्रीजी
मुजफ्फरनगर। ऑनलाइन मिस यूपी कान्टेस्ट में शामिल होकर मिस ग्रांड यूपी का खिताब हासिल करने वाली श्रीजी राठी मंगलवार को डीएम सेल्वा कुमारी जे से मिलने जिला मुख्यालय पहुंची, मगर समाधान दिवस होने के कारण डीएम से उनकी मुलाकात नहीं हो सकी। श्रीजी राठी के साथ पिता उपेंद्र राठी, मां अनीता और ताऊ वीरेंद्र राठी भी रहे। श्रीजी ने बताया कि वह फिर किसी दिन डीएम से भेंट करेंगी। मोरना ब्लॉक के गांव करहेड़ा निवासी बीएससी फाइनल इयर की छात्रा श्रीजी राठी ने 18 जनवरी को यह प्रतियोगिता जीती थी।