फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Sikhera becomes the first model police station of Muzaffarnagar district

जनपद का पहला आदर्श थाना बना सिखेड़ा

Tue, 02 Feb 2021 12:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
Sikhera becomes the first model police station of Muzaffarnagar district
सिखेडा थाने में आदर्श थाने के नवीनीकरण का शुभारंभ करते डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
जनपद का पहला आदर्श थाना बना सिखेड़ा
विज्ञापन

सिखेड़ा (मुजफ्फरनगर)। थाना सिखेड़ा को जनपद के पहले आदर्श थाने के रूप में विकसित किया गया है, जिसमें डिजिटल मालखाना, कंप्यूटर कक्ष, आदर्श बैरक, मॉड्यूलर किचन व वॉशरूम समेत अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं हैं। डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल ने सोमवार को थाने के इस नवीनीकरण का शुभारंभ किया।

डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल और एसएसपी अभिषेक यादव सोमवार को सिखेड़ा थाने पहुंचे। यहां डीआईजी ने जनपद के पहले आदर्श थाने के रूप में विकसित किए गए थाने के नवीनीकरण का शुभारंभ किया। इसके बाद, डीआईजी व एसएसपी ने जिले के पहले आदर्श थाने में उपलब्ध कराई गई सुविधाओं का अवलोकन किया। इससे पहले डीआईजी को थाना परिसर में पुलिसकर्मियों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि थाना सिखेड़ा में डिजिटल मालखाना, डिजिटल कंप्यूटर कक्ष व ऑफिस, पुलिसकर्मियों के लिए आदर्श बैरक, मॉड्यूलर किचन और वॉशरूम की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इसके साथ ही पुलिसकर्मियों को ट्रेनिंग व स्किल अपग्रेडेशन की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। एसएसपी ने बताया कि डिजिटल आईओ कंप्यूटर कक्ष होने के कारण अब थाने में आने वाले पीड़ित की शिकायत पर तत्काल जांच कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, थाने पर मालखाने में जो माल लंबित है, उसे कंप्यूटरीकृत किया गया है। इससे थाने में काफी समय से पूरे हो चुके केस से संबंधित माल का समय से निस्तारण किया जा सकेगा। इस दौरान एसपी सिटी अर्पित विजय वर्गी, एएसपी विवेक चंद्र, सीओ मंडी धनंजय सिंह कुशवाहा, इंस्पेक्टर प्रेमप्रकाश शर्मा, एसओ रामवीर सिंह और एसएसआई प्रेमपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed