{"_id":"5ddac32b8ebc3e54f937c68d","slug":"sikh-society-donated-land-for-mosque-muzaffarnagar-news-mrt4553182132","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिख समाज के व्यक्ति ने मस्जिद के लिए दान में दे दी सौ गज जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिख समाज के व्यक्ति ने मस्जिद के लिए दान में दे दी सौ गज जमीन
विज्ञापन
सिख समुदाय जमीन दान में देता हुआ
- फोटो : अमर उजाला
जिले में आपसी सौहार्द को कायम रखने की सिख समाज ने मिसाल कायम की। रविवार को आयोजित गुरुनानक देव जी के 550 सालाना प्रकाशोत्सव पर सिख समाज के 70 वर्षीय कांग्रेस नेता सुखपाल सिंह बेदी ने पुरकाजी सरकारी अस्पताल के पास अपनी निजी जमीन में से एक सौ गज जमीन मस्जिद के लिए देने की घोषणा की।
विज्ञापन
सुखपाल सिंह बेदी ने अपने परिवार और समाज के सामने यह घोषणा भरे मंच से की। पुरकाजी चेयरमैन जहीर फ़ारूकी को मंच पर बुलाकर लिखित में जमीन सौंपते हुए चेयरमैन से इस जगह पर मस्जिद बनवाने की अपील की।
विज्ञापन
चेयरमैन जहीर फ़ारूकी ने गुरुनानक देव जी के 550 वें प्रकाश पर्व पर दूर-दूर से आए अभी मेहमानों का स्वागत करते हुए कहा कि सुखपाल बेदी ने नफरत के इस दौर में आपसी भाईचारे की मिसाल कायम की है, जिसकी देश को सख्त जरूरत है। उन्होंने कहा कि यह हम सबके लिए प्रेरणा स्त्रोत हैं। कहा कि आज देश को इनके जैसे व्यक्तियों की सख्त जरूरत है।
विज्ञापन

पुरकाजी में बाबा गुरु नानक देव के 550 सालाना प्रकाशोत्सव में मौजूद श्रद्वालु।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

पुरकाजी में बाबा गुरु नानक देव के 550 सालाना प्रकाशोत्सव के उपलक्ष में सजाई गई गुरु ग्रन्थ साहेब की- फोटो : MUZAFFARNAGAR

पुरकाजी में बाबा गुरु नानक देव के 550 सालाना प्रकाशोत्सव कार्यक्रम में शब्द कीर्तन करता दाड़ी जत्?- फोटो : MUZAFFARNAGAR