{"_id":"5b240b774f1c1bf46e8b7e15","slug":"signal-wire-broken-trains-affected","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिग्नल के तार टूटे, ट्रेनें प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिग्नल के तार टूटे, ट्रेनें प्रभावित
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर।
Updated Sat, 16 Jun 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
train
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतौली। खतौली और मंसूरपुर के बीच तार टूट जाने से सिग्नल फेल गया। इसे लेकर रेलवे विभाग में हड़कंप मच गया। सिग्नल नहीं मिलने पर इंटरसिटी एक्सप्रेस को जगत कॉलोनी के पास तथा उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन को रेलवे स्टेशन पर रोकना पड़ा। इसके अलावा अन्य ट्रेनों को भी दूसरे स्टेशनों पर रोकना पड़ी। करीब एक घंटा बाद ट्रेनों को धीमी गति से निकलवाया गया।
खतौली से मुजफ्फरनगर के बीच में डबल ट्रैक बिछाया जा रहा है। शुक्रवार को अपराह्न तीन बजे खतौली एवं मंसूरपुर के बीच में ट्रैक बिछाते हुए सिग्नल का तार टूट गया। इससे सभी सिग्नल फेल गए। इस दौरान सहारनपुर की ओर से दिल्ली जाने वाली कालका पैसेंजर ट्रेन तो निकल गई। मगर, दिल्ली से चलकर अंबाला को जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन को आउटर पर जगत कॉलोनी के सामने ही रोकना पड़ा। इसके बाद पुरी से हरिद्वार जानी वाली उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन को भी रेलवे स्टेशन पर रोक दिया गया।
इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन करीब आधा घंटे तक खड़ी रही, जबकि उत्कल एक्सप्रेस टे्रन स्टेशन पर 15 मिनट तक खड़ी रही। इनके अलावा अन्य ट्रेनों को भी सकौती, मंसूरपुर, जड़ौदा रेलवे स्टेशन पर ही रोक दिया गया था। शाम के करीब छह बजे के बाद सभी ट्रेनों को धीमी गति से निकला गया। इसकी सूचना से रेलवे अधिकारियों में हड़कंप मच गया था। तुरंत ही इंजीनियरों को बुला कर सिग्नल के तार ठीक कराने के लिए लगाया गया। इस संबंध में स्टेशन मास्टर राजेंद्र कुमार ने बताया कि सभी ट्रेनों को धीमी गति से निकाला गया है। उधर, ट्रेनों के प्रभावित होने से यात्रियों को भी गर्मी की वजह से परेशान होना पड़ा।