फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Shuktirtha's soil will be built in Ram temple

राममंदिर निर्माण में जाएगी शुकतीर्थ की मिट्टी

Tue, 28 Jul 2020 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Shuktirtha's soil will be built in Ram temple
राममंदिर निर्माण में जाएगी शुकतीर्थ की मिट्टी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। श्रीराम जन्म भूमि पर भगवान राम के मंदिर के निर्माण में शुकतीर्थ के अक्षय वट वृक्ष की मिट्टी भी जाएगी। विहिप के कार्यकर्ता इस मिट्टी को अयोध्या लेकर जाएंगे। विहिप के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंपतराय ने पांच अगस्त को अयोध्या में होने वाले भव्य राम मंदिर के भूमि पूजन के लिए प्रमुख तीर्थ स्थलों की मिट्टी मंगाई है। पवित्र नदियों का जल और मिट्टी भूमि पूजन और शिलान्यास के लिए जाएगा। विहिप के धर्म प्रसार विभाग के प्रांत मंत्री ठाकुर भूपेंद्र सिंह ने बताया कि मंगलवार को वहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ता शुकतीर्थ जाएंगे। यहां से गंगा जल और तीर्थ की मिट्टी एकत्र करेंगे। शुकदेव आश्रम में अक्षय वट वृक्ष के नीचे प्रमुख संतों द्वारा जल एवं मिट्टी के कलश का पूजन विधि विधान से पूर्ण होगा। इसके बाद पवित्र मिट्टी और गंगाजल को सुरक्षित कर श्रीराम मंदिर ट्रस्ट अयोध्या धाम के लिए शुकतीर्थ के प्रमुख संतों द्वारा प्रस्थान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed