फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Shuktirtha immersed in faith on the birth anniversary of Bhikshudas

भिक्षुदास की जयंती पर आस्था में डूबा शुकतीर्थ

Mon, 13 Jun 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Shuktirtha immersed in faith on the birth anniversary of Bhikshudas
शुकतीर्थ में दादा गुरु विष्णु दास महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शोभा शोभा यात्रा का शुभारं? - फोटो : MUZAFFARNAGAR
भिक्षुदास की जयंती पर आस्था में डूबा शुकतीर्थ
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, मोरना। ब्रह्मलीन दादा गुरु भिक्षु दास महाराज की जयंती पर शुकतीर्थ आस्था में डूबा नजर आया। श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा के दौरान भक्ति गीत, ढोल व बैंड की मधुर धुनों पर जमकर नृत्य किया। नगर के विभिन्न मार्गों पर भंडारों का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भारी पुलिस बल की तैनाती की गई।

शुकतीर्थ स्थित फिरोजपुर मार्ग पर गुरु समनदास आश्रम के तत्वावधान में ब्रह्मलीन दादा गुरु स्वामी भिक्षु दास महाराज की जयंती का आयोजन किया गया। शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल ने स्वामी हरिदास महाराज की समाधि पर पुष्प अर्पित कर दादा गुरु स्वामी विष्णु दास महाराज की प्रतिमा पर पूजा-अर्चना की। समन दास आश्रम प्रबंधक व परम शिष्य स्वामी गोवर्धन दास महाराज ने गुरु दादा को चांदी का मुकुट व नोटों की माला पहनाकर नमन किया। स्वामी हरिदास महाराज की समाधि से शोभायात्रा शुरू हुई। शोभायात्रा में मुजफ्फरनगर, बिजनौर, सहारनपुर, मेरठ, शामली आदि जिलों से श्रद्धालु पहुंचे। नगर वासियों ने शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा की। यातायात सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। भोपा क्षेत्राधिकारी गिरजा शंकर त्रिपाठी, थाना प्रभारी प्रेम प्रकाश शर्मा आदि व्यवस्था बनाने में जुटे रहे।

शोभायात्रा में भक्ति गीतों की मधुर धुनों पर नृत्य करते श्रद्धालु।

शोभायात्रा में भक्ति गीतों की मधुर धुनों पर नृत्य करते श्रद्धालु।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

शोभा यात्रा में नाचते श्रद्वालु।

शोभा यात्रा में नाचते श्रद्वालु।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

शुकतीर्थ में शोभा यात्रा  में दादा गुरु विष्णु दास महाराज की शामिल प्रतिमा व मौजूद श्रद्वालु।

शुकतीर्थ में शोभा यात्रा में दादा गुरु विष्णु दास महाराज की शामिल प्रतिमा व मौजूद श्रद्वालु।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

शुकतीर्थ में दादा गुरु विष्णु दास महाराज की प्रतिमा कार्यक्रम की शोभा  यात्रा में शामिल श्रद्वा?

शुकतीर्थ में दादा गुरु विष्णु दास महाराज की प्रतिमा कार्यक्रम की शोभा यात्रा में शामिल श्रद्वा?- फोटो : MUZAFFARNAGAR

शुकतीर्थ में  शोभा यात्रा में शामिल श्रद्वालु।

शुकतीर्थ में शोभा यात्रा में शामिल श्रद्वालु।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

शुकतीर्थ में दादा गुरु विष्णु दास महाराज की प्रतिमा पर  शोभा  यात्रा में प्रसाद ग्रहण करते श्रद्व

शुकतीर्थ में दादा गुरु विष्णु दास महाराज की प्रतिमा पर शोभा यात्रा में प्रसाद ग्रहण करते श्रद्व- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed