फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Shukatirtha comes and knows the secret of salvation and life: Jashodaben

शुकतीर्थ आकर मोक्ष और जीवन का रहस्य जाना: जशोदा

Wed, 06 Nov 2019 08:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2019 08:06 PM IST
विज्ञापन
Shukatirtha comes and knows the secret of salvation and life: Jashodaben
शुकतीर्थ के बिहारगढ़ में स्थित अपना घर आश्रम में कार्यक्रम में पहुंची जसोदाबेन। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
शुकतीर्थ आकर मोक्ष और जीवन का रहस्य जाना: जशोदाबेन
विज्ञापन

मोरना (मुजफ्फरनगर)। भागवत की उद्गम स्थली शुकतीर्थ में आध्यात्मिक भ्रमण पर पहुंचीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पत्नी जशोदाबेन ने कहा कि यहां आकर मोक्ष और जीवन के रहस्य को जाना है। तीर्थनगरी में बह रही भक्ति की अविरल धारा से से वह गद्गद नजर आईं। जशोदा बेन ने कहा कि शुकतीर्थ आकर उनका जीवन धन्य हो गया। बिहारगढ़ के अपनाघर में उन्होंने कहा कि दीन दुखियों की सेवा से बड़ी कोई पूजा नहीं है। समाज ऐसी व्यवस्था करे कि कोई अनाथ न रहे।
बुधवार को शुकतीर्थ में परिवार के साथ पहुंचीं जशोदाबेन ने सर्वप्रथम हनुमतधाम में विशालकाय हनुमान जी की प्रतिमा की पूजा-अर्चना कीं। महामंडलेश्वर स्वामी केश्वानंद महाराज से आध्यात्मिक तीर्थ नगरी के बारे में जानकारी ली। यहां उन्हें केश्वानंद महाराज ने भगवान की प्रतिमा, भोग प्रसाद देकर सम्मानित किया। इसके बाद, जशोदाबेन ने कारगिल शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर शहीदों की वीरता को नमन किया। मां गंगा को प्रणाम कर अर्घ्य दिया। गंगा मंदिर में आरती की। यहां से शुकदेव आश्रम पहुंचीं, जहां पर शिक्षा ऋषि स्वामी कल्याण देव महाराज की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की। प्राचीन अक्षय वट वृक्ष की परिक्रमा की। वट वृक्ष में निकली भगवान गणेश की प्रतिमूर्ति को देखा। वहीं, शुकदेव मंदिर में दीप प्रज्वलित करते हुए सप्त ऋषि श्रीकृष्ण भगवान के मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पूजा अर्चना की। शिक्षा ऋषि के जीवन से जुड़ी स्मृति चिह्नों को देखा। पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद ने जशोदाबेन को ग्रंथ भेंटकर करते हुए पटका पहनाकर, शाल, साड़ी देकर सम्मानित करते हुए आशीर्वाद दिया। वहीं, परिवार में उनके साथ आए भाई अशोक कुमार, भाभी जशोदाबेन, दामाद केतनभाई, निजी सचिव ओमप्रकाश नरवरईया आदि सहित परिवार के नौ सदस्यों को भी सम्मानित किया। यहां से बिहारगढ़ में अपनाघर पहुंचीं जशोदाबेन ने असहाय वृद्धों के बीच जाकर उनका मनोबल बढ़ाया। जशोदाबेन ने कहा कि यह ऋषियों ओर तपस्वियों की भूमि है, इस धरा से मानव जीवन की मुक्ति का सार निकला है। शुकतीर्थ आकर जीवन की इच्छा पूरी हो गई है। मोक्ष और जीवन के रहस्य को अगर समझना है तो देश के प्रत्येक प्राणी को शुकतीर्थ आना होगा। नारी को शिक्षित कर उसका सम्मान करें। भारत की शक्ति नारी से है। दीन दुखियों की सेवा ही सच्ची पूजा है। समाज ऐसी व्यवस्था करे कि समाज में कोई अनाथ न रहे। उन्होंने गांव बिहारगढ स्थित अपनाघर द्वारा सनमति शिक्षा सदन का शिलान्यास भी किया। कार्यक्रम में सत्यप्रकाश रेशू ने मुख्य भूमिका निभाई।
विज्ञापन

पूर्व सैनिकों ने किया स्वागत
मोरना। पूर्व सैनिक संस्था के तत्वावधान में कारगिल शहीद स्मारक पर कैप्टन सुरेश त्यागी के नेतृत्व में जिलाध्यक्ष अशोक कुमार, जयपाल सिंह, मांगेराम, राजेंद्र राठी, हरिप्रकाश चौहान, हरपाल सिंह, जल सिंह, कैप्टन डीपी सिंह, गुड्डू आदि पूर्व सैनिकों ने जशोदाबेन का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये लोग रहे मौजूद
मोरना। ब्लाक प्रमुख अनिल राठी, भाजपा नेता अमित राठी, विनोद शर्मा चेयरमैन, अजय कृष्ण शास्त्री, गंगा सेवा समिति सचिव महकार सिंह, शरद शर्मा, प्रधान बुद्धराम चौहान, प्रकाशवीर, प्रधान अरविंद चौधरी आदि उपस्थित रहे।
अपनाघर में हुआ कार्यक्रम
मोरना। गांव बिहारगढ़ स्थित अपनाघर में आयोजित कार्यक्रम का संचालन मुनेंद सिंह व अध्यक्षता विनोद कुमार गोयल ने की। आश्रम की मुख्य संस्थापक डॉ माधुरी भारद्वाज, राजेश्वर बंसल, विनोद गोयल, सोमांश प्रकाश, गजराज गंगवाल, प्रदीप सिंह सिक्का, अमित गर्ग, मुकेश मित्तल, अरुण तायल आदि उपस्थित रहे।

सुरक्षा के व्यापक इंतजाम
मोरना। प्रधानमंत्री की पत्नी जशोदाबेन की सुरक्षा को लेकर वीआईपी इंतजाम में सीओ भोपा राम मोहन शर्मा, सोमेंद्र कुमार नेगी एसओ फुगाना, भोपा थाना प्रभारी एमएसगिल, मनोज कुमार, डॉग स्क्वॉड टीम के साथ, सतीश कुमार एसटीएफ, नवीन कुमार, गोविंद सिंह, महेश कुमार, मनीष कुमार सहित आसपास के कई थानों के सब इंस्पेक्टर ओर कांस्टेबल आदि रहे।

शुकदेव आश्रम के समाधि मंदिर में शिक्षा ऋषि को नमन करती जसोदाबेन।

शुकदेव आश्रम के समाधि मंदिर में शिक्षा ऋषि को नमन करती जसोदाबेन।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

शुकदेव आश्रम में जसोदाबेन को शुकतीर्थ साहित्य और प्रसाद देते स्वामी ओमानंद महाराज।

शुकदेव आश्रम में जसोदाबेन को शुकतीर्थ साहित्य और प्रसाद देते स्वामी ओमानंद महाराज।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

मुजफ्फरनगर के शुकतीर्थ में कारगिल शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों का नमन करतीं प्रधा

मुजफ्फरनगर के शुकतीर्थ में कारगिल शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों का नमन करतीं प्रधा- फोटो : MUZAFFARNAGAR

मुजफ्फरनगर के शुकतीर्थ में गंगा पूजन करतीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पत्नी जशोदाबेन।

मुजफ्फरनगर के शुकतीर्थ में गंगा पूजन करतीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पत्नी जशोदाबेन।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

हनुमतधाम में स्वामी केशवानंद जी से भेंट करती जसोदाबेन एवं उनके परिजन।

हनुमतधाम में स्वामी केशवानंद जी से भेंट करती जसोदाबेन एवं उनके परिजन।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

हनुमतधाम (मुजफ्फरनगर) में स्वामी केशवानंद से प्रसाद लेतीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पत्नी जश

हनुमतधाम (मुजफ्फरनगर) में स्वामी केशवानंद से प्रसाद लेतीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पत्नी जश- फोटो : MUZAFFARNAGAR

मुजफ्फरनगर के शुकतीर्थ में कारगिल शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र चढ़ातीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ?

मुजफ्फरनगर के शुकतीर्थ में कारगिल शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र चढ़ातीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ?- फोटो : MUZAFFARNAGAR

शुकतीर्थ में कारगिल शहीदों को श्रद्घांजलि देती जसोदाबेन।

शुकतीर्थ में कारगिल शहीदों को श्रद्घांजलि देती जसोदाबेन।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed