{"_id":"68151e4c36b34238870bdcd6","slug":"shubham-murder-case-accused-praveen-with-10-thousand-bounty-injured-in-encounter-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-144792-2025-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: शुभम हत्याकांड का आरोपी 10 हजार का इनामी प्रवीण मुठभेड़ में घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: शुभम हत्याकांड का आरोपी 10 हजार का इनामी प्रवीण मुठभेड़ में घायल
विज्ञापन
मुुजफ्फरनगर। कमल नगर कूकड़ा निवासी ई-रिक्शा चालक शुभम पाल हत्याकांड का आरोपी दस हजार का इनामी गांधी नगर निवासी प्रवीण पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। कूकडी रोड पर हुई मुठभेड के बाद उससे मृतक की ई- रिक्शा और एक तमंचा बरामद हुआ।
सीओ नई मंडी रुपाली रॉय ने बताया कि शुभम पाल को प्रवीण अपने दामाद अमित विहार कूकडा निवासी सचिन के साथ घर से बुलाकर 15 अप्रैल को प्रसाद चढ़ाने के बहाने ले गया था। वापस लौटते समय दोनों ने ई रिक्शा लूटने के इरादे से उसे शराब पिलाई और बाद में हत्या करने के बाद गांव ककराला के रजबहे के पास ईख के खेत में शव दबा दिया था।
सचिन को पकड़ कर 19 अप्रैल को शव बरामद किया था। सचिन का ससुर प्रवीण फरार चल रहा था। पुलिस प्रवीण के आने की सूचना पर अलमासपुर व जौली रोड पर पुलिया के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान जौली रोड पर ई रिक्शा में प्रवीण पहुंचा। पुलिस को देखकर वह कूकडी रोड की तरफ ई रिक्शा को दौड़ा कर भागने लगा। उसने पुलिस पर गोली भी चलाई।
विज्ञापन
जवाबी कार्रवाई में प्रवीण पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने शुभम पाल की लूटी ई-रिक्शा व पुलिस पर गोली चलाने में प्रयुक्त तमंचा बरामद कर लिया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।